ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, बारात आने से पहले ही रचाई शादी, अब मांग रही सुरक्षा

0
ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, बारात आने से पहले ही रचाई शादी, अब मांग रही सुरक्षा


Last Updated:

Dulha Dulhan News: शादी को लेकर अक्सर हर कोई कुछ न कुछ सपने सजा लेता है. मगर, सोचिए शादी से पहले ही कुछ ऐसा हो जाए कि शादी ही न हो तो क्या होगा. कुछ ऐसा चित्रकूट में देखने को मिला. यहां एक लड़की अपनी शादी से पहले ही फरार हो गई और अपने प्रेमी से शादी कर ली.

Zoom

दुल्हन भाग गई. (सांकेतिक तस्वीर)

चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट से एक अजब गजब (Ajab Gajab News) मामला सामने आया है. यहां शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन मौका पाकर प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई. जब इस बारे में पिता को पता चला तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में प्रेमी सहित तीन लोगों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी. इधर, जब लड़की को इस बारे में पता चला तो उसने एक वीडियो जारी कर अलग ही कहानी बताई. अब पुलिस मामले की सच्चाई पता लगाने की कोशिश कर रही है. आइए जानते हैं पूरा मामला…

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के छपरा माफी गांव का है. यहां रहने वाली 25 वर्षीय युवती दिव्या की शादी मानिकपुर के नागर गांव के रहने वाले धनंजय से उसके परिजनों ने तय की. 12 फरवरी को बारात आनी थी. घर पर शादी की तैयारी जोरों पर चल रही थीं. मंडप का कार्यक्रम होना था, लेकिन इसके एक दिन पहले ही 9 फरवरी को युवती मेकअप कराने के लिए सीतापुर कस्बे के अपूर्वा ब्यूटी पार्लर गई. साथ में पिता और छोटी बहन थे.

मेकअप कराने के बाद दिव्या पार्लर से बाहर आ गई, जबकि छोटी बहन अंदर मेकअप ही करा रही थी. मौका पाकर दिव्या अपने प्रेमी आदित्य सिंह चौहान के साथ गाड़ी में बैठकर रफू चक्कर हो गई. जब पिता ने उसे भागते हुए देखा तो काफी देर तक रोकने की कोशिश की. मगर, दिव्या फूर्र हो चुकी थी. इसके बाद पिता रोते हुए कर्वी कोतवाली पहुंचा.

पिता ने आदित्य सिंह चौहान, शिवेंद्र और गरिमा दीक्षित के खिलाफ बेटी का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया. इसके बाद दिव्या शुक्ला ने अपने प्रेमी आदित्य सिंह चौहान के साथ गाड़ी में बैठकर अपना एक वीडियो जारी किया. उसने साफ-साफ कहा कि वह अपने मन से भाग रही है. मेरे मां-पापा मेरी बड़े उम्र के लड़के के साथ जबरदस्ती शादी करा रहे थे. मेरे मना करने पर मुझे प्रताड़ित कर रहे थे. मैंने प्रयागराज में आर्य समाज के रीतिरिवाज से प्रेमी युवक आदित्य सिंह चौहान से शादी कर ली है.

अब उसने सरकार से सुरक्षा की गुहार लगाई है. वहीं शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. पुलिस का कहना है कि लड़की को बरामद कर जल्द उसका न्यायालय के समक्ष उसका बयान कराया जाएगा.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ब्यूटी पार्लर से प्रेमी संग फुर्र हुई दुल्हन, बारात आने से पहले ही रचाई शादी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *