भरपूर रस, खट्टा-मीठा स्वाद! आम की दुनिया का VIP है ये मैंगो, जिसकी एक बाइट बना देगी दीवाना
Last Updated:
Zardalu Mango: भागलपुर का ‘जर्दालु’ सिर्फ एक आम नहीं, बल्कि स्वाद और खुशबू का वो शाही मुकाम है जिसके आगे हर वैरायटी फीकी पड़ जाती है. अपने सुनहरे रंग, शहद जैसी मिठास और लाजवाब खुशबू के दम पर जीआई टैग हासिल करने वाला यह आम आज देश-विदेश के बाजारों की पहली पसंद बन चुका है. आइए जानते हैं कृषि वैज्ञानिकों से इस खास आम की वो खूबियां, जो इसे फलों का असली राजा बनाती हैं.
Zardalu Mango: जर्दालु आम अपनी अनूठी महक और शहद जैसी मिठास के लिए मशहूर आम की एक विशिष्ट किस्म है. यह मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले में उगाई जाती है और अपनी खास गुणवत्ता के कारण इसे जीआई (GI) टैग भी प्राप्त है. ऐसी मान्यता है कि मुगल काल के दौरान इस आम का नाम ‘जर्दा’ (एक प्रकार का मीठा व्यंजन या हल्का पीला रंग) से जुड़ा था. इसके हल्के पीले रंग और केसरिया रंगत के कारण इसे जर्दालु (या जर्दा) नाम से जाना जाने लगा है.
कृषि वैज्ञानिक डॉ. दीपक मेहंदीरत्ता ने बताया कि जर्दालु आम मुख्य रूप से अपने रंग के ऊपर निर्भर करता है. जर्दालु का अर्थ होता है- हल्का नारंगी या हल्का पीला, जैसे आलू का रंग होता है, उसी के आधार पर इसका नाम जर्दालु रखा गया है. यह चमकदार, नारंगी-पीले रंग का होता है. पकने के बाद यह सुनहरा, नारंगी और हल्के रंग का दिखाई देता है. यह आम वैसे तो बहुत मीठा और रसीला होता है, लेकिन इसकी मिठास के साथ-साथ इसमें हल्का खट्टापन भी मौजूद होता है.
आकार, सुगंध और बनावट की विशेषताएं
इस फल का आकार मध्यम रहता है. इसके साथ ही यह हल्के अंडाकार साइज का होता है. इसका छिलका काफी पतला होता है, जिसे आसानी से छिला जा सकता है. इसके साथ ही इसकी खुशबू अत्यधिक सुगंधित होती है और देखने में भी यह बेहद आकर्षक लगता है.
बाजार में बढ़ती जर्दालु डिमांड
इसके अलावा, इस आम का मुख्य रूप से जूस के लिए इस्तेमाल किया जाता है. मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लोग इसकी खेती कर रहे हैं. इसकी खेती के लिए सिंचित भूमि की आवश्यकता होती है, जहां पानी की निकासी की अच्छी व्यवस्था हो; इसके लिए ऐसी ही मिट्टी की जरूरत रहती है. इसके साथ ही इसके लिए उपयुक्त मौसम भी चाहिए होता है, जिससे किसान साथी आराम से इसकी खेती कर सकते हैं. यह आम स्वाद में लाजवाब होने, आकर्षक दिखने और अधिक जूस होने की वजह से मार्केट में अपनी अच्छी डिमांड बनाए हुए है.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें