भारतीय रेलवे द्वारा वार रूम बनाकर किस चीज के दिए जा रहे हैं संकेत, कहीं युद्ध.
Last Updated:
indian railway-भारतीय रेलवे ने प्रयागराज में आधुनिक वार रूम शुरू किया, जो आपदा प्रबंधन और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए 24×7 सक्रिय रहेगा. इसका उद्घाटन किया जा चुका है.
प्रयागराज में बनाया गया है यह वार रूम.नई दिल्ली. भारत पाक वार को दो माह के करीब हो चुके हैं. फिलहाल शांति चल रही है, लेकिन भारतीय रेलवे द्वारा वार रूम बनाया जा रहा है. इस वार रूम की वजह क्या है. रेलवे द्वारा बनाया जा रहा वार रूम चौबीसों घंटे काम करेगा. इस वार रूम का उद्घाटन भी हो चुका है. जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जो उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय यानी प्रयागराज में बनाया गया है.
रेलवे ने प्रयागराज में आपदा प्रबंधन और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक रेल ‘वॉर रूम’ बनाया है. महाप्रबंधक उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने इस नये ‘वॉर रूम’ का उद्घाटन किया.
इसके साथ ही, उत्तर मध्य रेलवे के सभी स्टेशनों के यार्ड लेआउट की डिजिटल उपलब्धता इस वॉर रूम में सुनिश्चित की गई है. इस व्यवस्था से ऑपरेशन और कंट्रोल से जुड़े निर्णयों को और अधिक सटीकता व तत्परता के साथ लिया जा सकेगा. यह आधुनिक रेल वॉर रूम, उत्तर मध्य रेलवे की सुरक्षा और दक्षता को बेहतर बनाएगा. जो न केवल आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाएगा बल्कि यात्रियों के बीच रेलवे की विश्वसनीयता को भी और अधिक मजबूत करेगा.
उत्तर मध्य रेलवे का यह कदम रेलवे प्रशासन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा, त्वरित सेवा और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाती है. रेलवे के अनुसार इसी तरह अन्य जोनों में भी वार रूम बनाया जाएगा, िजससे आपात परिस्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके. जिससे नुकसान को कम किया जा सकेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।