भूतों ने एक रात में बनाया था शिव मंदिर, औरंगजेब ने किया था हमला, नहीं मिला शिवलिंग का छोर

0
भूतों ने एक रात में बनाया था शिव मंदिर, औरंगजेब ने किया था हमला,  नहीं मिला शिवलिंग का छोर


Last Updated:

अब तक आपने सुना होगा कि इंसानों ने मंदिर बनाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कानपुर में एक ऐसा मंदिर है जिसे भूतों ने बनवाया था.

सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है. कानपुर में भगवान शंकर के कई प्राचीन मंदिर है उन्ही में कल्याणपुर के आवास विकास स्थित एक भूतेश्वर मंदिर है. बताया जाता है कि इस मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा है.

shiv temple kanpur, up news

मान्यता है कि इस प्राचीन मंदिर का निर्माण भूतों ने एक रात में किया था, इसलिए मंदिर का नाम बाबा श्री भूतेश्वर धाम पड़ा. भूतेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दिनों में हजारों की संख्या में भक्त महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं.

kanpur bholenath temple

मंदिर के महंत ने बताया कि बाबा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है. भगवान राम ने जब सीता माता का परित्याग कर दिया था, तब बिठूर निवास के दौरान सीता माता लव और कुश के साथ प्रतिदिन यहां जलाभिषेक करने आती थीं.

up news

मुगल शासक औरंगजेब ने इस मंदिर में तोड़फोड़ की थी. इसके प्रमाण भूतेश्वर महादेव मंदिर में टूटी हुई मूर्तियों के अवशेष के रूप में आज भी मौजूद हैं. मंदिर में दो सुरंगे भी थीं, जिसमें से एक रावतपुर क्षेत्र में और दूसरी बिठूर क्षेत्र में खुलती थी.

मान्यता है कि ऐसा शिवलिंग पूरे भारतवर्ष में नहीं है. राजा विनायक राव ने कई बार खोदाई कर शिवलिंग के अंतिम छोर का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन शिवलिंग का छोर नहीं मिला.

up news

मंदिर में महादेव के साथ शिव परिवार, शनि महाराज, संकट मोचन धाम, राधाकृष्ण, मां भगवती, काली माता और विष्णु भगवान की प्रतिमाएं स्थापित हैं. मंदिर कच्ची मिट्टी के ईंटों से निर्मित है. आज सावन के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं.

homeuttar-pradesh

भूतों ने एक रात में बनाया था शिव मंदिर, औरंगजेब ने किया था हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *