भोलेनाथ को करना है खुश? सावन में जरूर करें इन 3 चीजों का दान

0
भोलेनाथ को करना है खुश? सावन में जरूर करें इन 3 चीजों का दान


Last Updated:

Dharm Astha : सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है. इसका समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ होगा. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि सावन में अन्न दान करना श्रेष्ठ दानों में गिना जाता है. भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, परिवार में कभी अन्न की कमी नहीं रहती. धन का दान केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि सेवा और परोपकार की भावना का भी प्रतीक माना जाता है. पुराने या अनुपयोगी सामान का दान करने से बचें.

अयोध्या. सनातन धर्म में श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धा और विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा करने, व्रत रखने, जप-तप और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के साथ होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान किए गए शुभ कार्य कई गुना फल प्रदान करते हैं. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम लोकल 18 से बताते हैं कि सावन का महीना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा दया और दान का भी विशेष महत्व है. भगवान शिव अत्यंत भोले और दयालु देव हैं. सच्चे मन से जरूरतमंदों की सहायता करने और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करने से शिव कृपा प्राप्त होती है, जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है.

अन्न दान क्यों माना गया सर्वश्रेष्ठ

पंडित कल्कि राम के अनुसार सावन में अन्न दान करना सबसे श्रेष्ठ दानों में गिना जाता है. जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना या गेहूं, चावल, दाल जैसे खाद्यान्न का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि भूखे व्यक्ति को भोजन कराने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और परिवार में कभी अन्न की कमी नहीं रहती. सावन के महीने में जरूरतमंदों को नए वस्त्र, चादर या उपयोगी घरेलू सामग्री का दान करना भी शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान स्वच्छ और उपयोगी वस्तुओं का दान करना चाहिए. पुराने या अनुपयोगी सामान का दान करने से बचना बेहतर माना गया है.

सामर्थ्य के अनुसार

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता करता है, तो उसे विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. धन का दान केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं, बल्कि सेवा और परोपकार की भावना का भी प्रतीक माना जाता है. इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है. सावन में शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. जरूरतमंद लोगों को दूध और दही का दान करना भी शुभ माना जाता है. इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

दान करते समय रखें इन बातों का ध्यान

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दान हमेशा श्रद्धा, विनम्रता और निष्काम भाव से करना चाहिए. दान का उद्देश्य केवल धार्मिक परंपरा निभाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद की सहायता करना होना चाहिए. अपनी सामर्थ्य के अनुसार किया गया छोटा-सा दान भी भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का माध्यम बन सकता है. सावन के महीने में श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. हालांकि किसी भी धार्मिक मान्यता को आस्था के रूप में ही ग्रहण करना चाहिए.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *