मऊ का खास है यह दहीबाड़ा, खाने वालों की लगती है भीड़, चख लिया स्वाद तो अंगुली चाटने पर होंगे मजबूर
Last Updated:
Mau News: बात जब भारतीय व्यंजनों की हो और खट्टे मीठे दही बड़े का नाम न हो तो चर्चा अधूरी होती है. उड़द की दाल से बने ये मुलायम और स्पंजी दही बड़े जब दही में सराबोर होकर मुंह में घुलते हैं तो इसके आगे सारा स्वाद…और पढ़ें
पूर्वांचल में लोग चटपटा खाने के बड़े शौकीन होते हैं. ऐसे में चटपटा खाने का नाम आए और दहीबड़ा का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं हो सकता. दहीबड़े सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी खाना काफी पसंद करते हैं. ऐसे में यदि आप मऊ जनपद के निवासी हैं और आप दहीबड़ा का स्वाद लेना चाहते हैं, जिसे आप कभी भूल न सके तो मऊ के आजमगढ़ मोड़ स्थित मनीष चाट बाहर का दहीबड़ा जरूर खाएं.
इस दहीबड़ा का स्वाद आपको पूरे मऊ में कहीं और नहीं मिलेगा. यह अलग रेसिपी से बनाई जाती है और अलग तरीके से लोगों को खिलाया जाता है. इसकी वजह से यह काफी पसंद आती है. इस दहीबड़ा को बनाने की विधि बताते हैं कि पहले धोईया और मैदा को भिगोया जाता है. भिगोने के बाद कुछ देर तक छोड़ दिया जाता है. यह अच्छे से जब खिल जाता है तो उससे दहीबड़ा का आकार का बनाया जाता है. फिर उसे रिफाइन में अच्छे से छान दिया जाता है.
जब किसी को खिलाना होता है तो सबसे पहले इसमें दहीबड़ा को प्लेट में रखा जाता है. फिर उसमें मीठी चटनी और दही डाला जाता है. साथ ही कई ऐसे प्रकार मैटेरियल डाले जाते है, जिससे स्वाद बढ़ जाता है. खास वजह यह है कि इस दहीबड़ा को घर पर बनाया जाता है, जिसकी वजह से इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक लोगों को यह दहीबड़ा खिलाया जाता है. अगर बात करें कीमत की तो यह 30 रुपये प्रति प्लेट मिलता है.