मऊ में किसानों के लिए सुनहरा मौका, कृषि विभाग दे रहा मुफ्त तिलहन बीज, पाएं 2 किलो तक फ्री
Last Updated:
Agriculture News: एक किसान को केवल एक मिनीकिट प्राप्त होगा. चयनित किसानों को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित किया जाएगा. इच्छुक किसान निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लि…और पढ़ें
मऊ जनपद के कृषि अधिकारी शोम प्रकाश गुप्ता ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 15.08.2025 से बढ़ाकर 31.08.2025 कर दिया गया है. अब पंजीकृत किसान 31.08.2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो पूरी तरह से पारदर्शी रहेगा. आवेदन की अवधि में प्राप्त आवेदकों में से अधिक आवेदन होने पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा.
एक किसान को केवल एक मिनीकिट प्राप्त होगा. चयनित किसानों को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित किया जाएगा. इच्छुक किसान निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इससे सरकार द्वारा निःशुल्क तोरिया बीज वितरण किट का लाभ मिल सकेगा. जानकारी के अभाव में अक्सर किसान योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते, इसलिए 31 अगस्त तक कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ लें और तोरिया लाही की खेती में आसानी पाएं.