Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले रोडवेज ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले, CM योगी ने निभाया वादा, खाते में भेजे इतने रुपए
  • Pratapgarh News

महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले रोडवेज ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले, CM योगी ने निभाया वादा, खाते में भेजे इतने रुपए

Mera Pratapgarh July 8, 2025 0
महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले रोडवेज ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले, CM योगी ने निभाया वादा, खाते में भेजे इतने रुपए

Last Updated:July 09, 2025, 00:53 IST

महाकुंभ ड्यूटी में तैनात रोडवेज कर्मियों की मौज हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा निभाते हुए 10-10 हजार रुपये का बोनस उनके खातों में ट्रांसफर करवाया है.

महाकुंभ ड्यूटी करने वाले रोडवेज ड्राइवरों को मिला 10 हजार का बोनस.

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले रोडवेज ड्राइवरों और कंडक्टर्स से किए गए वादे को पूरा कर दिया है. महाकुंभ के दौरान सेवा देने वाले कुल 24,071 चालक-परिचालकों के खातों में 10-10 हजार रुपये का बोनस भेजा गया है. इसमें 11,786 ड्राइवर और 12,285 कंडक्टर शामिल हैं. राज्य सरकार की ओर से इनके खातों में कुल ₹24.71 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए.

सीएम योगी ने महाकुंभ के दौरान ड्राइवर-कंडक्टर्स की मेहनत और सेवा को सराहते हुए उन्हें बोनस देने की घोषणा की थी, जिसे अब अमल में लाया गया है. भारतीय मजदूर संघ और यूपी रोडवेज कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे कर्मचारियों के सम्मान और प्रोत्साहन की दिशा में बड़ा कदम बताया है.

महाकुंभ ड्यूटी में परिवहन निगम के विभिन्न मंडलों से भारी संख्या में कर्मियों की तैनाती

महाकुंभ के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने प्रदेश के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में चालक-परिचालकों की तैनाती की थी. सबसे अधिक कर्मी लखनऊ क्षेत्र से भेजे गए, जहां से 2162 ड्राइवर-कंडक्टर महाकुंभ ड्यूटी पर लगाए गए थे.

अन्य प्रमुख मंडलों से तैनात कर्मियों की संख्या इस प्रकार रही:

  • प्रयागराज से: 1522
  • हरदोई से: 1803
  • कानपुर से: 1387
  • आगरा से: 1385
  • मेरठ से: 1413
  • गोरखपुर से: 1424
  • मुरादाबाद से: 1358
  • इटावा से: 1235
  • अयोध्या से: 725
  • झांसी से: 574
  • चित्रकूट से: 927
  • वाराणसी से: 1116
  • इनके अलावा अन्य क्षेत्रों से भी कर्मचारियों को महाकुंभ ड्यूटी में शामिल किया गया था, जिससे परिवहन सेवा को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके.

    परिवहन मंत्री ने सीएम योगी का जताया आभार
    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाकुंभ ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को दिया गया बोनस न सिर्फ उनके लिए प्रोत्साहन है, बल्कि भविष्य में और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा. उन्होंने बताया कि महाकुंभ-2025 के आयोजन के दौरान प्रदेश के सभी 19 परिवहन क्षेत्रों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी. इन सभी कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया.

    authorimg

    अभिजीत चौहान

    न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

    न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

    Location :

    Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

    homeuttar-pradesh

    महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले रोडवेज ड्राइवरों को मिला बोनस, CM ने निभाया वादा

    Source link

    Post Navigation

    Previous गाजियाबाद में घर या जमीन खरीदने से पहले GDA की सलाह, एक भूल और गंवा बैठोगे मेहनत की कमाई
    Next Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि पर बरसेगी इनकी कृपा, एक साथ बनेंगे इतने काम, बड़ी डील पक्की

    More Stories

    मेष राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, मिलेगा प्रमोशन
    • Pratapgarh News

    मेष राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, मिलेगा प्रमोशन

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
    वृषभ राशि के लिए आज का दिन भारी, न दें किसी को उधार, यात्रा का प्लान भी टालें, जानें क्यों
    • Pratapgarh News

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन भारी, न दें किसी को उधार, यात्रा का प्लान भी टालें, जानें क्यों

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
    सहारनपुर में अनोखी कांवड़, गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग
    • Pratapgarh News

    सहारनपुर में अनोखी कांवड़, गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    हाल के पोस्ट

    • वृषभ राशि के लिए आज का दिन भारी, न दें किसी को उधार, यात्रा का प्लान भी टालें, जानें क्यों
    • मेष राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, मिलेगा प्रमोशन
    • सहारनपुर में अनोखी कांवड़, गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग
    • कालसर्प दोष नहीं छोड़ रहा पीछा? गाय का कच्चा दूध दिलाएगा मुक्ति, जानिए कैसे?
    • ‘कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात’, ग्रेटर नोएडामें रात 3 बजे तक खुली दुकानें बनी मुसीबत

    श्रेणियाँ

    • Pratapgarh News

    हो सकता है आप चूक गए हों

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन भारी, न दें किसी को उधार, यात्रा का प्लान भी टालें, जानें क्यों
    • Pratapgarh News

    वृषभ राशि के लिए आज का दिन भारी, न दें किसी को उधार, यात्रा का प्लान भी टालें, जानें क्यों

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
    मेष राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, मिलेगा प्रमोशन
    • Pratapgarh News

    मेष राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, मिलेगा प्रमोशन

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
    सहारनपुर में अनोखी कांवड़, गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग
    • Pratapgarh News

    सहारनपुर में अनोखी कांवड़, गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की उठी मांग

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
    कालसर्प दोष नहीं छोड़ रहा पीछा? गाय का कच्चा दूध दिलाएगा मुक्ति, जानिए कैसे?
    • Pratapgarh News

    कालसर्प दोष नहीं छोड़ रहा पीछा? गाय का कच्चा दूध दिलाएगा मुक्ति, जानिए कैसे?

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
    ‘कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात’, ग्रेटर नोएडामें रात 3 बजे तक खुली दुकानें बनी मुसीबत
    • Pratapgarh News

    ‘कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात’, ग्रेटर नोएडामें रात 3 बजे तक खुली दुकानें बनी मुसीबत

    Mera Pratapgarh August 10, 2026 0
    Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners