महीनों की मेहनत…जानिए कैसे तैयार होती है कांवड़, जो शिवभक्तों की है पहचान
Last Updated:
Sawan Kanwar Yatra 2025: श्रृंगीरामपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान रवि और उनका परिवार 20 सालों से कांवड़ बनाते हैं. कांवड़ की कीमत ₹300 से ₹1500 तक होती है. यह काम उनके लिए आस्था और सेवा का जरिया है.
हाइलाइट्स
- रवि का परिवार 20 सालों से कांवड़ बनाता है.
- कांवड़ की कीमत ₹300 से ₹1500 तक होती है.
- कांवड़ बनाना उनके लिए आस्था और सेवा का जरिया है.
लेकिन इस यात्रा को खास बनाने में सिर्फ श्रद्धालु ही नहीं, बल्कि वो मेहनती हाथ भी अहम भूमिका निभाते हैं जो शिवभक्तों के लिए खूबसूरत और रंग-बिरंगी कांवड़ तैयार करते हैं. ऐसे ही कारीगर परिवारों में से एक हैं रवि, जो अपने पूरे परिवार के साथ सालों से यह सेवा कर रहे हैं.
श्रृंगीरामपुर में कई ऐसे परिवार हैं जो पीढ़ियों से कांवड़ बनाने का काम करते आ रहे हैं. रवि और उनके परिवार ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि वे पिछले 20 सालों से यह कार्य कर रहे हैं. वे बताते हैं कि कांवड़ बनाना उनके लिए सिर्फ एक काम नहीं बल्कि आस्था और सेवा का एक जरिया है.
रवि का परिवार हर साल सावन शुरू होने से करीब दो महीने पहले कांवड़ बनाना शुरू कर देता है. कांवड़ बनाते समय सबसे पहले उसका ढांचा तैयार किया जाता है. फिर उस ढांचे पर सुंदर कपड़ा सिलकर लगाया जाता है. इसके बाद उसमें सजावट का काम होता है जैसे सितारे, फोटो और रंगीन कागज लगाना.
कांवड़ की कीमत और कमाई
रवि बताते हैं कि वे यह काम अपने माता-पिता के साथ बचपन से करते आ रहे हैं. आज उनके बच्चे भी इस परंपरा को निभा रहे हैं. बाजार में कांवड़ की कीमत उसके आकार और सजावट पर निर्भर करती है.