मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से खुलासा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

0
मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से खुलासा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार


Last Updated:

Ghaziabad: गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक नाबालिग बच्ची के साथ बेरहमी से रेप और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों में एक बालिग और एक नाबालिग शामिल है. परिजनों की शिकायत पर अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

Zoom

नाबालिग से दरिंदगी करने वाले गिरफ्तार. (सांकेतिक फोटो)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सात साल की बच्ची के साथ रेप की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. पुलिस के अनुसार, बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म से बाद सिर पर लोहे की रॉड मार कर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच के बाद तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन आरोपियों में एक बालिग और एक नाबालिग शामिल है.

पुलिस ने इस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि ये घटना राजनगर एक्सटेंशन का है. एक निर्माणाधीन मॉल के अंदर कोल्ड-ड्रिंक, समोसा और चिप्स देने के बहाने बच्ची को तीसरी फ्लोर पर ले गए थे, फिर वहीं पर बारी-बारी से दरिंदगी की हदें पार कर दीं. फिर अपना राज खुलने के डर से बड़ी बेरहमी से मासूम की हत्या कर दी. गाजियाबाद पुलिस ने तेजी से एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया.

CCTV फुटेज से खुला दरिंदगी का राज

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है. इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें एक बालिग के साथ-साथ एक नाबालिग भी आरोपी है. पुलिस ने इस नाबालिग को भी बच्ची की बेरहमी से हत्या और रेप के मामले में हिरासत में ले लिया है. घटना के बाद पुलिस की कई टीमों ने इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेजों को खंगाला. इसी डिजिटल सबूतों के आधार पर दोनों दरिंदों की पहचान की.

रेप, हत्या और POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज

पीड़ित परिवार द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण (किडनैपिंग), रेप (दुष्कर्म), हत्या और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले सख्त पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

फोरेंसिक और मेडिकल टीम की जांच तेज

मामले की संवेदनशीलता, गंभीरता और दरिंदगी को देखते हुए पुलिस जांच में कोई भी वैज्ञानिक कोताही नहीं बरतना चाहती है. सबूतों को पुख्ता करने के लिए एक विशेष मेडिकल पैनल का गठन किया गया, जिसकी सख्त निगरानी में मृतका का पोस्टमॉर्टम (Postmortem) कराया गया है, ताकि मौत की असली वजह और ज्यादती के साक्ष्य सामने आ सकें. इसके अलावा, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने तुरंत क्राइम सीन (घटनास्थल) पर पहुंचकर बारीकी से मुआयना किया. एफएसएल की टीम ने मौके से कई अहम वैज्ञानिक साक्ष्य (सबूत) इकट्ठा किए हैं, जो कोर्ट में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *