मुंह में मिट्टी-पत्ती ठूंसा, मासूम के साथ किया रेप, फिर खुद ही अस्पताल ले गया, कानपुर में बड़ी वारदात
Last Updated:
Kanpur Rape News: आरोपित शिवम उर्फ कल्लू मजार के पीछे ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा. वहीं जब बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह में मिट्टी और पत्ती ठूंस दिया.
कानपुर में बच्ची से रेप. (सांकेतिक तस्वीर)
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने देर रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. रेप करने के बाद आरोपी युवक कानपुर रोड पर स्थित बंद चीनी मिल के जंगल में छिपा था. पुलिस को जब खबर लगी तो वहां पहुंची. इसके बाद पुलिस को देखकर वह गोली चलाने लगा. जिसके जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपित के पास से तमंचा और कारतूस मिला है.
इस दौरान बच्ची ने कल्लू की तरफ इशारा किया और बेहोश हो गई. इसके बाद कल्लू फरार हो गया. फिर पुलिस ने कल्लू की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह जहांगीराबाद गांव की तरफ जाने वाले रास्ते में जंगल में छिपा बैठा है. पुलिस से घिरा देख उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाब कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लग गई. पुलिस की पूछताछ में पहले उसने दुष्कर्म करने की बात से इनकार कर दिया. हालांकि बाद में वह टूट गया और जुर्म स्वीकार कर लिया.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें