Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • मुख्तार अंसारी की फरार बेगम अफ्शा अंसारी पर नकेल, बैंक अकाउंट फ्रीज, घोषित है 50 हजार का इनाम
  • Pratapgarh News

मुख्तार अंसारी की फरार बेगम अफ्शा अंसारी पर नकेल, बैंक अकाउंट फ्रीज, घोषित है 50 हजार का इनाम

Mera Pratapgarh June 17, 2025 0
मुख्तार अंसारी की फरार बेगम अफ्शा अंसारी पर नकेल, बैंक अकाउंट फ्रीज, घोषित है 50 हजार का इनाम

Last Updated:June 17, 2025, 08:02 IST

Ghazipur News: मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी का बैंक खाता पुलिस ने फ्रीज कर दिया है, जिसमें 8.91 लाख रुपए थे. आफ्शा फरार है और उस पर 50 हजार का इनाम है. गाजीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी, वसूली और धमकी के मामलों…और पढ़ें

Ghazipur News: मुख़्तार अंसारी की पत्नी अफ्सा अंसारी पर कसा शिकंजा

हाइलाइट्स

  • मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा का बैंक खाता फ्रीज.
  • आफ्शा अंसारी पर 50 हजार का इनाम घोषित.
  • आफ्शा के खाते में 8.91 लाख रुपए फ्रीज किए गए.

गाजीपुर. पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी का बैंक खाता पुलिस ने फ्रीज कर दिया है. लखनऊ में एसबीआई खाते में जमा धनराशि को फ्रीज किया गया है. आफ्शा अंसारी के एसबीआई लखनऊ खाते में 8 लाख 91 हजार 268 रुपए फ्रीज किए गए हैं. मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी फरार चल रही है और पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है.

गाजीपुर पुलिस ने IS-191 गैंग के पूर्व सरगना मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शा अंसारी के बैंक खाते में कार्रवाई की है. आफ्शा 50 हजार रुपए की इनामी और फरार अपराधी है. पुलिस ने उसके खाते में जमा 8 लाख 91 हजार 268 रुपए फ्रीज कर दिए हैं. गाजीपुर कोतवाली थाना प्रभारी को जानकारी मिली कि आफ्शा अंसारी का एक बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की यूपी सिविल सचिवालय-लखनऊ शाखा में है. इस खाते में जमा राशि संदिग्ध प्रतीत हुई. थाना प्रभारी ने तुरंत बैंक से संपर्क कर खाता नंबर 10223102494 में जमा पूरी राशि को फ्रीज करवा दिया.

बता दें कि आफ्शा के खिलाफ कोतवाली थाना गाजीपुर में धोखाधड़ी, जबरन वसूली और धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इसमें मुकदमा संख्या 96/2023 धारा 406, 420, 386, 506 और मुकदमा संख्या 667/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट शामिल हैं. शासन द्वारा चिह्नित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. बता दें कि मुख़्तार अंसारी की बांदा जेल में बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. पिछले दिनों मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है.  जिसके बाद अब्बास अंसारी की विधायकी भी रद्द कर दी गई. अब्बास अंसारी मऊ सदर से विधायक थे.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

Location :

Ghazipur,Uttar Pradesh

homeuttar-pradesh

मुख्तार अंसारी की फरार बेगम अफ्शा अंसारी पर नकेल, बैंक अकाउंट फ्रीज

Source link

Post Navigation

Previous ईरान पर इजराइल के हमले से भड़का यूपी का ये मौलाना, अरब देशों को भी दे डाली चेतावनी
Next मथुरा का पुराना नाम क्या है, यहां जानिए इस शहर का पूरा इतिहास

More Stories

आज वृषभ राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, मिलेगी नौकरी, प्रमोशन के भी योग
  • Pratapgarh News

आज वृषभ राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, मिलेगी नौकरी, प्रमोशन के भी योग

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0
‘हम करेंगे इसका विरोध…’, राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर भड़के संत, कहा- ये ठीक नहीं
  • Pratapgarh News

‘हम करेंगे इसका विरोध…’, राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर भड़के संत, कहा- ये ठीक नहीं

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0
जेब में रखा फोन अचानक धुआं छोड़ने लगा, फिर हुआ धमाका, एक महीने पहले खरीदा था
  • Pratapgarh News

जेब में रखा फोन अचानक धुआं छोड़ने लगा, फिर हुआ धमाका, एक महीने पहले खरीदा था

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • आज वृषभ राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, मिलेगी नौकरी, प्रमोशन के भी योग
  • ‘हम करेंगे इसका विरोध…’, राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर भड़के संत, कहा- ये ठीक नहीं
  • जेब में रखा फोन अचानक धुआं छोड़ने लगा, फिर हुआ धमाका, एक महीने पहले खरीदा था
  • 5 महीने का प्यार, 12 मुलाकातें और फिर शादी की बात… फिर थाने में पहुंचा मामला
  • छात्रा की उम्र में 36 साल का खेल! 10वीं मार्कशीट में 19 की जगह 55 साल

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

आज वृषभ राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, मिलेगी नौकरी, प्रमोशन के भी योग
  • Pratapgarh News

आज वृषभ राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के दरवाजे, मिलेगी नौकरी, प्रमोशन के भी योग

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0
‘हम करेंगे इसका विरोध…’, राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर भड़के संत, कहा- ये ठीक नहीं
  • Pratapgarh News

‘हम करेंगे इसका विरोध…’, राम मंदिर में CEO की नियुक्ति पर भड़के संत, कहा- ये ठीक नहीं

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0
जेब में रखा फोन अचानक धुआं छोड़ने लगा, फिर हुआ धमाका, एक महीने पहले खरीदा था
  • Pratapgarh News

जेब में रखा फोन अचानक धुआं छोड़ने लगा, फिर हुआ धमाका, एक महीने पहले खरीदा था

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0
5 महीने का प्यार, 12 मुलाकातें और फिर शादी की बात… फिर थाने में पहुंचा मामला
  • Pratapgarh News

5 महीने का प्यार, 12 मुलाकातें और फिर शादी की बात… फिर थाने में पहुंचा मामला

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0
छात्रा की उम्र में 36 साल का खेल! 10वीं मार्कशीट में 19 की जगह 55 साल
  • Pratapgarh News

छात्रा की उम्र में 36 साल का खेल! 10वीं मार्कशीट में 19 की जगह 55 साल

Mera Pratapgarh August 12, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners