मुगलसराय में गरजा बुलडोजर! GT रोड पर प्रशासन की सख्ती, देखें वीडियो

0
मुगलसराय में गरजा बुलडोजर! GT रोड पर प्रशासन की सख्ती, देखें वीडियो


Last Updated:

मुगलसराय नगर पालिका ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. ईओ ने कई दुकानदारों के चालान काटते हुए भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी. प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सार्वजनिक मार्गों पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

चंदौली. जिले के मुगलसराय में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई.

अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान
अभियान में सीओ मुगलसराय अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ/एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. प्रशासनिक टीम ने जीटी रोड सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पैदल मार्च कर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी.

शहर के जीटी रोड पर की बड़ी कार्रवाई
जीटी रोड पर सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया. बाटा शोरूम के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों का चालान काटा गया, जबकि कई साइकिलों को नगर पालिका टीम ने जब्त कर वाहन में लादकर अपने साथ ले गई. कार्रवाई के दौरान मजदूरों की साइकिलें भी जब्ती की जद में आ गईं.

अस्थायी ठेलों पर भी की गई कार्रवाई
रमजान के चलते इफ्तार और सहरी के लिए लगाए गए कुछ अस्थायी ठेले व दुकानों को भी हटवाया गया. पुलिस और प्रशासन की सख्ती देखते ही कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानें बंद कर दीं और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया.

कई गाड़ियों का किया गया चालान 
नगर पालिका ईओ द्वारा कई दुकानदारों के चालान काटे गए और भविष्य में सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई. प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

आगे भी यह अभियान रहेगा जारी
नगर पालिका ईओ ने बताया कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अभियान से पूरे नगर में हड़कंप का माहौल रहा और बाजार क्षेत्रों में हलचल बनी रही.

About the Author

authorimg

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *