मुजफ्फरनगर में नदारद रही घंटों तक बिजली, उबल पड़े लोग, महावीर चौक बिजलीघर का किया घेराव

0
मुजफ्फरनगर में नदारद रही घंटों तक बिजली, उबल पड़े लोग, महावीर चौक बिजलीघर का किया घेराव


Last Updated:

यूपी में कई जगह भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में सोचिए कि अगर लाइट ही कई घंटों तक नदारद रहे तो? कुछ ऐसा ही मुजफ्फरनगर के लोगों के साथ हुआ. यहां कई घंटे तक बिजली नहीं आई. जब लोगों ने परेशान होकर बिजली विभाग में फोन किया तो किसी ने कोई जवाब ही नहीं दिया. फिर गुस्साए लोगों ने बिजलीघर का ही घेराव कर दिया.

Zoom

मुजफ्फरनगर में बिजली कटौती.

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों का सब्र तोड़ दिया है. शहर के कई इलाकों में दिन और रात घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज उपभोक्ताओं ने देर रात महावीर चौक स्थित मुख्य बिजलीघर पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर अधिकारियों के फोन बंद मिले या किसी ने कॉल तक रिसीव नहीं की.

कच्ची सड़क, गाजावाली, आनंदपुरी, इंद्रा कॉलोनी, गंगारामपुरा, मल्हूपुरा और केवलपुरी समेत कई इलाकों में गुरुवार को लगातार कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही. भीषण गर्मी और उमस के बीच घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए. बिजली न होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई. सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार मरीजों को उठानी पड़ी.

बिजली कटौती से नाराज लोग पहले अलग-अलग बिजलीघरों पर पहुंचे, लेकिन वहां कई जगह ताले लटके मिले. देर रात सैकड़ों उपभोक्ता महावीर चौक बिजलीघर पहुंच गए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घंटों बिजली गायब रहने के बावजूद विभाग की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई और शिकायतों का भी समाधान नहीं किया गया.

लोगों ने कहा कि अधिकांश अधिकारियों के मोबाइल फोन बंद मिले, जबकि जिनके फोन चालू थे उन्होंने कॉल उठाना भी जरूरी नहीं समझा. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यदि तकनीकी खराबी थी तो विभाग को पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए थी. साथ ही शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *