मुरादाबाद के किसान ने तैयार किया ऐसा अचार, जिसे बिना तेल बनाया गया, जानें कैसे
Last Updated:
मुरादाबाद के आरेन्द्र लंबे समय से जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. वे ऑर्गेनिक तरीकों से उगाई गई फसलें लोगों तक पहुंचाते हैं. इन दिनों आरेन्द्र ऑयल फ्री अचार तैयार कर रहे हैं, जिसे प्राकृतिक तरीके से उगाई गई सामग्री से बनाया जाता है.
मुरादाबाद. मुरादाबाद के आरेन्द्र जैविक किसान हैं. जो पिछले कई वर्षों से जैविक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. वह ऑर्गेनिक रूप में खेती करके लोगों को ऑर्गेनिक चीजें पहुंचाते हैं. इन दिनों में वह ऑयल फ्री अचार तैयार कर रहे हैं. जिसे प्राकृतिक रूप से उगाकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं. उनका उद्देश्य लोगों को मिलेट्स की चीजों को छोड़कर प्राकृतिक चीजों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है. जिससे वे बीमारियों से दूर रह सकें. इस काम में उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है और वह खुश हैं.
ऑयल फ्री अचार किया जाता है तैयार
किसान आरेन्द्र ने बताया कि उनका ऑयल फ्री अचार बनाने का कांसेप्ट है. जो आज के समय में बहुत ही अनोखा है. उन्होंने बताया कि बाजार में जो तेल के अचार मिलते हैं. उनमें बहुत ज्यादा तेल की क्वालिटी गिरी हुई होती है और उनको खराब होने से बचाने के लिए प्रिजर्वेटिव केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, मेरी ओर से तैयार किया गया अचार पूरी तरीके से ऑर्गेनिक अचार है. उन्होंने बताया कि मेरा अचार गन्ने के बाय प्रोडक्ट से बनने वाले सिरके से तैयार किया जाता है. जो फर्मेंटेशन प्रोसेस से बनकर तैयार होता है. इस सिरके को मटके में तैयार किया जाता है और इसी सिरके से ऑयल फ्री अचार तैयार किया जाता है.
सिरके का करतें है इस्तेमाल
अचार प्रिजर्वेटिव के रूप में सिरके का इस्तेमाल करतें है. जो सालों साल खराब नहीं होता है. उन्होंने बताया कि उनके पास पांच प्रकार का अचार है. जिसमें हरी मिर्च, नींबू, लहसुन, अमला और करेला शामिल है. इसके साथ ही, उनके आचार की बहुत अच्छी डिमांड भी देखने को मिल रही है. ग्राहक लगातार उनसे संपर्क करते रहते हैं और उनके आचार की खरीदारी करते रहते हैं. इवेंट में भी उनके आचार की मांग अच्छी रहती है और दूर-दूर से उनकी डिमांड रहती है और उन्हें भी इस आचार को तैयार कर सेल करने में बहुत अच्छा मुनाफा हो रहा है.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें