मुस्लिम शिल्पगुरु ने पीतल में उकेरी ऐसी कमाल की कला, जिसे देख हर कोई बोल रहा….वाह!

0
मुस्लिम शिल्पगुरु ने पीतल में उकेरी ऐसी कमाल की कला, जिसे देख हर कोई बोल रहा….वाह!


Last Updated:

मुरादाबाद के पदम श्री अवार्ड विजेता शिल्प गुरु दिलशाद हुसैन ने हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए नक्काशी से सजा चार देवी-देवताओं का एक अनोखा प्लांटर तैयार किया है. यह प्लांटर गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ा…और पढ़ें

मुरादाबाद में शिल्प और संस्कृति के क्षेत्र में कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं. ऐसे ही एक मिसाल पेश की है पदम श्री अवार्ड से सम्मानित मुस्लिम शिल्पगुरु दिलशाद हुसैन ने, जिन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता और गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ाते हुए एक अनोखा प्लांटर तैयार किया है. यह प्लांटर चार प्रमुख देवी-देवताओं – हनुमान जी, सरस्वती माता, लक्ष्मी माता और शंकर भगवान – की नक्काशी से बनी मूर्तियों से सजाया गया है.

चार देवी-देवताओं की मूर्तियों वाला प्लांटर
दिलशाद हुसैन ने बताया कि उन्होंने यह प्लांटर पूरी बारीकी से नक्काशी कला के जरिए तैयार किया है. यह नक्काशी बेहद बारीक और खास है. उन्होंने कहा कि स्टॉल में यह प्लांटर बहुत पसंद किया गया और इसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी ने भी देखा और सराहा. यह चार देवी-देवताओं की नकाशी वाला प्लांटर करीब 6 महीने की मेहनत के बाद तैयार हुआ है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: किसान भाई! बस ऑनलाइन आवेदन करें और पाएं फ्री चना-मटर-मसूर बीज! सीमित मौका, मुनाफा गारंटीड

गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल
दिलशाद हुसैन ने बताया कि मुरादाबाद गंगा जमुनी तहजीब का शहर है और इस प्लांटर के माध्यम से वे इस तहजीब की मिसाल पेश करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्लांटर पर उकेरी गई हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के जरिए मुस्लिम कारीगर और हिंदू समुदाय एक साथ इस कला का अनुभव कर सकें. इस पहल ने शिल्प और संस्कृति के क्षेत्र में नए प्रयोग की दिशा भी तय की है और इसे लेकर लोगों में उत्सुकता और डिमांड बढ़ रही है.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मुस्लिम शिल्पगुरु ने पीतल में उकेरी ऐसी कला, जिसे देख हर कोई बोल रहा..वाह!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *