मूंगफली, सब्जियां और मसालों के साथ दही का तड़का- फर्रुखाबाद की नमकीन का स्वाद ऐसा की सालों

0
मूंगफली, सब्जियां और मसालों के साथ दही का तड़का- फर्रुखाबाद की नमकीन का स्वाद ऐसा की सालों


Last Updated:

फर्रुखाबाद की गलियों में मिलने वाली मसालेदार मूंगफली नमकीन अपने अनोखे स्वाद के लिए लोगों के बीच खास पहचान बना चुकी है. हाथों से पिसे तीखे मसालों, ताजी सब्जियों, नींबू और दही के तड़के से तैयार यह डिश दूर-दूर से आने वाले लोगों को आकर्षित कर रही है. पंचालघाट चौराहे पर पिछले 28 सालों से लग रही इस दुकान पर रोज सैकड़ों प्लेट नमकीन बिकती हैं, जिससे दुकानदार को अच्छी कमाई भी हो रही है और शहर का स्वाद और भी मशहूर हो रहा है.

फर्रुखाबाद. नमकीन और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए मशहूर फर्रुखाबाद के फूड स्टालों के साथ ही गलियों तक में व्यंजनों के स्वाद में बदलाव हो जाता हैं. यही कारण है कि लगातार प्रदेश भर से लोगों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है. ऐसे में जिस प्रकार यहां पर तीखे मसाले और सब्जियों से मूंगफली वाली नमकीन को तैयार किया जाता है, इसका तरीका भी अलग है. यही कारण है कि अन्य जनपदों के लोग भी जिले में आकर लाजबाव नमकीन का स्वाद लेते नजर आते हैं. दुकानदार बताते हैं कि उनका तरीका इतना अलग है जिससे मूंगफली का एक अलग ही स्वाद आता है. इसमें तीखे मसाले का प्रयोग किया जाता है, वह भी इसका स्वाद बढ़ा देता है.

जिले पर में मशहूर है स्टॉल
फर्रुखाबाद में प्रतिदिन हजारों रुपए की नमकीन बिक्री होती है, जिसमें कमालगंज, मोहम्मदाबाद, फतेहगढ़, कंपिल और फर्रुखाबाद शहर में अच्छी खासी बिक्री होती है. फर्रुखाबाद के पंचालघाट चौराहे में भी पिछले 28 सालों से यहां पर तले मूंगफली नमकीन की दुकान लगाते आ रहे हैं. खुद हाथों से पीसकर मसाले तैयार करते हैं. सुबह दुकान लगाते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. लोकल18 को दुकानदार हृदेश कश्यप ने बताया कि इसका मजेदार स्वाद होने के कारण हर कोई इसके तीखे स्वाद के कारण इसे बड़े ही चाव से खाता है. ऐसे समय पर जब बिक्री अच्छी होती है, इसके कारण यहां पर कई सौ प्लेट तक प्रतिदिन बिक जाती है. वहीं, मौसम के हिसाब से अच्छी बिक्री होती है. ऐसे समय पर वह 2 से 3 हजार रूपए की प्रतिदिन कमाई कर लेते हैं. महीने में 50 से 60 हजार रुपए की बचत भी हो जाती है.

सब हाथों से तैयार मसालों का है कमाल
मूंगफली के दाने और हरी सब्जियों नमकीन से तैयार की जाती है. वहीं, सब्जियों को मिलाकर के एक मिश्रण बनाया जाता है, जिसमें नींबू और तीखे मसाले का तड़का लगाने के साथ ही इसमें सलाद के रूप में हरी सब्जियां डाली जाती है. वही बाद में दही का प्रयोग होता है, जो इसके स्वाद को बढ़ा देती है. चना जोर तैयार करने के लिए सबसे पहले उबला हुआ. आलू, चना, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के साथ ही धनिया, नींबू, काला नमक जीरा, लाल मिर्च, जलजीरा व टमाटर के साथ ही पिसे हुए स्पेशल मसाले और बारह प्रकार की नमकीन का प्रयोग किया जाता है.

गजब है नट्स नमकीन का स्वाद
यह नट्स डिश की मुख्य खासियत यह है कि इसे खाने से न केवल मजा आता है. बल्कि इसमें पड़ने वाले मूंगफली के दाने भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं, जिसमें मौजूद पोषक तत्व साथ ही इसमें सब्जियों को प्रयोग होने से हमारे शरीर को ऊर्जा भी मिलती हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *