मेरठ के प्रजापति समाज और माटीकला कारीगरों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले मिलेगा फ्री स्टॉल
Last Updated:
Meerut News: दिवाली के त्योहार को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में माटीकला से जुड़े युवा और कारीगर बाजार की मांग के अनुसार आकर्षक उत्पाद तैयार करने में जुट गए हैं. हालांकि, अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स को आम ग्राहकों तक सही तरीके से पहुंचाने को लेकर कारीगरों के मन में बनी आशंका अब दूर होने वाली है. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों पर जिला ग्रामोद्योग विभाग मेरठ में एक भव्य ‘साप्ताहिक माटीकला मेले’ का आयोजन करने जा रहा है. इसके लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे स्थानीय कारीगरों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने और कमाई बढ़ाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा.
Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा माटीकला से संबंधित कार्य में पिछले कई सालों से जुड़े हुए हैं, वे इस बार भी दिवाली के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं, जिससे कि बाजार में इनकी काफी डिमांड रहे. लेकिन उनके मन में यही आशंका है कि वे आखिरकार किस तरह से अपने प्रोडक्ट को आम लोगों तक पहुंचा पाएंगे. तो ऐसे सभी लोगों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार अबकी बार जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा ‘साप्ताहिक माटीकला मेले’ का आयोजन मेरठ जनपद में किया जाएगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस संबंध में लोकल18 की टीम ने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी से खास बातचीत की.
फ्री स्टॉल अलॉटमेंट और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
लोकल 18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी ने बताया कि माटीकला मेले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रजापति समाज से संबंधित कार्य करने वाले या फिर जो परंपरा के तौर पर पिछले कई सालों से लगातार यह कार्य कर रहे हैं, ऐसे सभी लोग माटीकला मेले के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही मेले में स्टॉल का अलॉटमेंट कराया जाएगा, जिससे कि वे सभी अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से डिस्प्ले करते हुए बाजार में बिक्री कर सकें. उन्होंने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क माध्यम से ही माटीकला से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कि माटीकला के प्रोडक्ट्स की बाजार में ज्यादा से ज्यादा डिमांड बढ़े.
सांस्कृतिक कार्यक्रम और कारीगरों के लिए बेहतरीन अवसर
उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले मेले का आयोजन कराया जाएगा, जिसकी तिथि भी जल्द से जल्द निर्धारित कर दी जाएगी. इसीलिए जिन लोगों के द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा, उन सभी को तारीख के बारे में जानकारी दे दी जाएगी, जिससे कि वे अपने स्टॉल लगा सकें. उन्होंने बताया कि इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस साप्ताहिक मेले से जुड़ सकें. उन्होंने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य यही है कि जो प्रजापति समाज से संबंधित लोग दीपावली से पहले मिट्टी के दीये और पेंटिंग प्रोडक्ट्स बनाते हैं, उनको एक अच्छा बाजार उपलब्ध हो जाए, क्योंकि उनके पास काफी बेहतरीन प्रोडक्ट्स होते हैं. बताते चलें कि आप सभी के लिए यह एक अच्छी अपॉर्चुनिटी है, जिसके लिए आप जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…
और पढ़ें