मेरठ के सलावा गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, 8 से अधिक घायल

0
मेरठ के सलावा गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, 8 से अधिक घायल


Last Updated:

Meerut News: मेरठ के सलावा गांव में दो समुदायों के बीच मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिसमें 8 से अधिक लोग घायल हो गए. लाठी-डंडे, धारदार हथियार और पथराव का इस्तेमाल हुआ. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

मेरठ के सलावा गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, 8 से अधिक घायलMeerut News:मेरठ में दो समुदायों में बवाल
मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार देर रात दो समुदायों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गली में घूमने और नाले के पास बैठने को लेकर शुरू हुई कहासुनी मारपीट और खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार और पथराव का इस्तेमाल हुआ. इस झड़प में दोनों पक्षों से कम से कम 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की लाइव वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद ठाकुर बिरादरी और मुस्लिम समुदाय के युवाओं के बीच अचानक भड़का. एक पक्ष का दावा है कि अड्डेबाजी के दौरान बहस हो गई, जबकि दूसरे पक्ष ने गली में घूमने को लेकर आपत्ति जताई. देखते ही देखते दोनों तरफ के लोग इकट्ठा हो गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. लाठी-डंडों के अलावा तलवारें और पत्थर भी चले, जिससे कई लोग चोटिल हो गए. घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

मामले की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने में जुट गई. एसपी (देहात) राकेश कुमार मिश्रा ने खुद घटनास्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. “विवाद को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई है. दोनों पक्षों की ओर से दर्ज शिकायतों के आधार पर जांच चल रही है. हम पुलिस पर हमले की कोशिशों को भी नाकाम कर चुके हैं,” मिश्रा ने कहा. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मामूली सी बात ने अचानक तूल पकड़ लिया, और दोनों पक्षों के लोग पुलिस को भी निशाना बनाने की कोशिश में लगे थे. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे गली में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है, लेकिन अधिकारी इसे सामुदायिक विवाद के बजाय व्यक्तिगत रंजिश का मामला बता रहे हैं.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मेरठ के सलावा गांव में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, 8 से अधिक घायल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *