UP Encounter: यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा का असर, पुलिस धड़ाधड़ कर रही एनकाउंटर, इन जिलों में हुई मुठभेड़

0
UP Encounter: यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा का असर, पुलिस धड़ाधड़ कर रही एनकाउंटर, इन जिलों में हुई मुठभेड़


Last Updated:

Operation Langda: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि कानून से खेलने वालों के लिए अब कोई राहत नहीं बची है. अपराधियों की घेराबंदी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन लंगड़ा के तहत झांसी, मुरादाबाद और मथुरा में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है.

यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी
UP Encounter News: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए यूपी पुलिस एक अभियान चला रही है. जिसका नाम दिया गया है ऑपरेशन लंगड़ा. इस अभियान से झांसी, मुरादाबाद और मथुरा में ताबड़तोड़ कार्रवाइ हुई. ऑपरेशन लंगड़ा के तहत पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी टांगों में गोली मार रही है. उन्हें लंगड़ा बना रही है. पुलिस का मकसद अपराधियों को गिरफ्तार करना है.

मथुरा में मुठभेड़
मथुरा पुलिस का लंगड़ा अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में मुठभेड़ में लूट का वांछित अपराधी शकील घायल हो गया. शकील मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला है, लेकिन हाल के दिनों में दिल्ली में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है. घायल बदमाश के कब्जे से लूट के 2 मोबाइल, नशीली गोली, तमंचा-कारतूस और नगदी बरामद हुई है. पकड़ा गया शकील 15 सितंबर को पेरिफेरल केएमपीएल से फ्लिपकार्ट से भरे कैंटर की लूट में भी वांछित था. मुठभेड़ थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बरेली हाईवे पर गौशाला अंडरपास के समीप हुई.

झांसी में मुठभेड़
झांसी में अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई. इसमें शामिल अशोक उर्फ कुल्लू और भंवर सिंह के पैरों में गोली लगी है. दोनों आरोपी कई दिनों से पुलिस की पकड़ से बाहर थे. सीपरी बाजार के भोजला गांव निवासी अरविंद यादव की हत्या बीते 8 सितंबर को हुई थी. इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही 7 आरोपियों को जेल भेज चुकी है. घायल आरोपियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए. मुठभेड़ सीपरी बाजार इलाके के भरारी फार्म नहर पुलिया के पास हुई.

मुरादाबाद में मुठभेड़
मुरादाबाद में चेकिंग के दौरान पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई. इसमें 4 गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को कॉम्बिंग कर गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह मुठभेड़ हुई. घायल गौ तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ थाना पाकबाड़ा और भोजपुर क्षेत्र में हुई.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में ऑपरेशन लंगड़ा का असर, पुलिस धड़ाधड़ कर रही एनकाउंटर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *