मेरठ में 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी नौकरी, 12 से 35 हजार तक होगी सैलरी, जानें डिटेल

0
मेरठ में 10वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी नौकरी, 12 से 35 हजार तक होगी सैलरी, जानें डिटेल


Last Updated:

Job Opportunity: अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. दरअसल इस महीने के आखिरी में 30 अप्रैल 2025 को कचहरी परिसर स्थित सेवायोजन कर्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. जिसमें चयनित युवाओ…और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

हाइलाइट्स

  • मेरठ में 30 अप्रैल को रोजगार मेला आयोजित होगा
  • 12,000 से 35,000 तक की सैलरी मिलेगी
  • हाईस्कूल से पोस्ट ग्रेजुएट युवा भाग ले सकते हैं

मेरठ:- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपदों से ताल्लुक रखने वाले जो भी युवा प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने की सोच रहे हैं. लेकिन अभी तक उनको कोई ऐसा अवसर नहीं मिल पाया है, तो ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इस महीने के आखिरी में 30 अप्रैल 2025 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा कचहरी परिसर स्थित सेवायोजन कर्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. जिसमें विभिन्न पदों पर युवाओं के इंटरव्यू होंगे.

लोकल-18 से फोन पर बातचीत करते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय द्वारा बताया गया, कि
हाईस्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट युवा, चाहें वह टेक्निकल क्षेत्र से हों या नॉन टेक्निकल क्षेत्र से, वे इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं. युवाओं की क्वालिफिकेशन के हिसाब से ही उनके विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे. जो युवा इंटरव्यू में चयनित हो जाएंगे. उन्हें ऑन द स्पॉट जॉइनिंग लेटर उपलब्ध कराए जाएंगे.

इतना मिलेगा महीने का वेतन 
शशिभूषण भूषण उपाध्याय के अनुसार रोजगार मेले में न्यूनतम 12000 रुपए से लेकर अधिकतम 35000 रुपए तक का वेतन युवाओं को मिलेगा. जो उनकी क्वालिफिकेशन के हिसाब से होगा. ऐसे में सभी युवा रोजगार मेले में अवश्य प्रतिभाग करें. आगे उन्होंने बताया कि इस दौरान युवाओं की काउंसलिंग भी की जाती है. जिससे कि उनकी अगर किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो उसका भी निवारण एक्सपर्ट द्वारा किया जाता है.

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे युवा
बताते चलें कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. ऐसे में आप सभी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें. साथ ही रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटर सहित अन्य डॉक्यूमेंट की प्रतिलिपि रोजगार मेले में लेकर आएं.

homecareer

मेरठ में 10वीं पास से पोस्ट ग्रेजुएट लोगों को मिलेगी नौकरी, 35 हजार तक सैलरी!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *