‘मेरे 12,000 रुपए लूट लिए…’, थाने शिकायत लेकर पहुंचा युवक, दरोगा बोला- तुम फर्जी हो

0
‘मेरे 12,000 रुपए लूट लिए…’, थाने शिकायत लेकर पहुंचा युवक, दरोगा बोला- तुम फर्जी हो


Last Updated:

Sonbhadra Latest News: यूपी के सोनभद्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दवा व्यापारी थाने पहुंचा और दरोगा से कहा कि मेरे साथ 12 हजार रुपए की लूट हुई है, इस पर दरोगा जो जवाब देता है सुन सन्न …और पढ़ें

पीड़ित दवा व्यापारी.

सोनभद्र. उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दवा व्यापारी दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी कुशीपुल पर दो बाइक से आए तीन बदमाशों ने व्यापारी से 12 हजार रुपए लूट लिए. पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को दी. वहीं पुलिस ने मामले को फर्जी बताया. एएसपी अनिल कुमार ने मामले को फर्जी बताते हुए कहा कि लुट जैसी कोई घटना नहीं हुई है, बड़ा सवाल अगर व्यापारी से लूट नहीं हुई तो व्यापारी ने महज 12 हजार रुपए की लूट की शिकायत क्यों दर्ज कराई?

जानकारी के अनुसार, कुसी-कैथी निवासी राजकुमार रोज की तरह रॉबर्ट्सगंज में स्थित अपने मेडिकल स्टोर को बंद कर देर शाम घर लौट रहा था. आरोप है कि कुसी पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर नकदी लूट ली. लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश दो अपाचे बाइक पर सवार थे.  उसमें से एक लुटेरे के हाथ में प्लास्टर भी बंधा हुआ था, जिससे उसकी पहचान की संभावना जताई जा रही है. घटना के बाद पीड़ित ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी.

पूरी घटना को लेकर सामने आया एएसपी का बयान
वहीं मामले में एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि व्यापारी के साथ में कोई लूट की घटना नहीं घटी यह पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी पाया गया है. बड़ा सवाल उठता है कि व्यापारी महज 12,000 रुपए के लिए लूट की खबर पुलिस को क्यों देगा? पुलिस के दावे के अनुसार मामला फर्जी था तो इसमें पुलिस ने क्या कार्रवाई की इस मामले को भी पुलिस ने नहीं बताया.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

‘मेरे 12,000 रुपए लूट लिए…’, थाने शिकायत लेकर पहुंचा युवक, लेकिन फिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *