मेष राशि की लव लाइफ में आज आएंगी बहारें, पूरा दिन रोमांटिक रहेगा पार्टनर का मूड
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 23 April 2026 : मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. धनलाभ के योग बन सकते हैं. खर्च और बजट दोनों के बीच संतुलन बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आ सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि प्यार और रिश्तों के लिए दिन अच्छा है. मूड रोमांटिक रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. आज भगवान गणेश की पूजा जरूर करें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 23 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक नजरिए से बेहतरीन रहने वाला है. धनलाभ के योग हैं. निवेश से लाभ मिलेगा. रचनात्मकता कामों से सफलता मिलेगी. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अच्छा है. मूड रोमांटिक रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. आज भगवान गणेश की पूजा करें. दिन अच्छा रहेगा. धनलाभ होगा. संकट कटेंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि सप्तमी, नक्षत्र पुर्नवषु, पक्ष शुक्ल और योग सुकर्मा है. सूर्योदय 5.48 पर, सूर्यास्त 6.48 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.53 से 12.45 तक रहेगा. इसमें नए मांगलिक कार्यक्रम, उद्घाटन या अन्य शुभ काम कर सकते हैं. लंबे समय तक फायदेमंद रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 1.57 से 3.35 दोपहर तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण में है.
आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
यहां भी होगा फायदा
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्यार और रिश्तों में आज मधुरता बढ़ सकती है. जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं. कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. बच्चों के साथ डिनर पर भी जाने के योग हैं. परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा. घर में बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. धनलाभ के योग बन सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. हालांकि, नए निवेश में पैसा इन्वेस्ट नहीं करें. खर्च और बजट दोनों के बीच संतुलन बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आ सकती है. नए अवसर मिल सकते हैं. नए रचनात्मक विचार नौकरी में लाभ देगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें