मेष राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, मिलेगा प्रमोशन

0
मेष राशि के जातक आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, मिलेगा प्रमोशन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 August 2026 : मेष राशि के लिए आज धनलाभ के संकेत हैं. लाभ प्रगति योग बनेगा. बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. कोई भी निर्णय आवेग में आकर न लें. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज चंद्रमा के प्रभाव से वाणी, संपर्क और निर्णय क्षमता सक्रिय रहेगी. मंगल मेष राशि को साहस देगा. शनि अनुशासन और धैर्य की परीक्षा ले सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी में निवेश से बचें. अविवाहितों के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा.

Top Deals Inside

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 August 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज लाभ प्रगति योग बनेगा. आज धनलाभ के अच्छे संकेत हैं. करियर में पदोन्नति मिल सकती है. रिश्तों में बातचीत से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. कोई भी निर्णय आवेग में नहीं लें. दिन बेहतरीन गुजरेगा. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि चतुर्दशी और नक्षत्र पुनर्वसु है. करण विष्टि और शकुनि है. पक्ष कृष्ण है. योग सिद्धि है. सूर्योदय 5:47 पर सुबह और सूर्यास्त 7:04 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:52 तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगा. मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के लोगों का दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति, धन के मामलों में सावधानी और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने का रहेगा. जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक होगा. आज चंद्रमा के प्रभाव से वाणी, संपर्क और निर्णय क्षमता सक्रिय रहेगी. मंगल आपको साहस देगा, जबकि शनि अनुशासन और धैर्य की परीक्षा ले सकता है.

मिलेगी नई जिम्मेदारी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि नौकरी के लिए नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में पुराने संपर्क लाभ दे सकते हैं. किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें. आमदनी सामान्य से अच्छी रह सकती है. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है, लेकिन अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी में निवेश से बचें. प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. किसी पुरानी गलतफहमी को बातचीत से दूर किया जा सकता है. अविवाहितों के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. किसी बड़े सदस्य की सलाह महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. घर-परिवार से जुड़ा कोई निर्णय आज सामने आ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान, तनाव और नींद पर ध्यान दें.

सूर्यदेव को अर्पित करें ये चीज

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज के लिए भाग्य का प्रतिशत 82 रहेगा. शुभ अंक एक और 9 होगा. शुभ रंग लाल और पीला, शुभ दिशा पूर्व होगी. आज सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. किसी जरूरतमंद को गुड़ और मसूर की दाल दान करना शुभ साबित होगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *