मेष राशि के जातक रहें सावधान! रिश्तों में खटपट से बचने के लिए आज करें ये काम

0
मेष राशि के जातक रहें सावधान! रिश्तों में खटपट से बचने के लिए आज करें ये काम


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 April 2026 : मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी. काम की अधिकता से थकान हो सकती है. ऊर्जा दिनभर बनी रहेगी. आज बसंत ऋतु, माष वैसाख है. तिथि द्वादशी, नक्षत्र शतभिषा है. पक्ष कृष्ण, योग शुक्ल है. शुभ समय 11.56 से 12.47 तक रहेगा. इसमें कोई भी मांगलिक कर सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेंगे.

Aaj Ka Mesh Rashifal 14 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. काम में सम्मान मिलेगा. प्यार और रिश्तों में व्यस्तता के कारण समय नहीं दे पाएंगे. भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है. सेहत सामान्य रहेगी. आज भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें. दिन अच्छा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैसाख है. तिथि द्वादशी, नक्षत्र शतभिषा है. पक्ष कृष्ण, योग शुक्ल है. सूर्योदय 5.57 पर होगा. सूर्यास्त 6.47 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.56 से 12.47 तक रहेगा. इसमें कोई भी मांगलिक कर सकते हैं. राहुकाल 3.33 से 5.10 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि में चंद्रमा लग्न के दसवें भाव में गोचर कर रहा है. यह भाव करियर, प्रतिष्ठा और सफलता का प्रतिनिधित्व करता है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करेंगे. आज का दिन करियर में लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण रहेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. सारे काम बनते हुए नजर आएंगे.

नहीं दे पाएंगे समय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी. काम की अधिकता होने की वजह से थकान हो सकती है. दिनचर्या को बेहद ही संतुलित रखें. पर्याप्त नींद लें. आराम करें. खानपान में विशेष ध्यान दें. योग और ध्यान करें. ऊर्जा दिनभर बरकरार रहेगी. काम की व्यवस्था की वजह से जीवनसाथी के ऊपर ध्यान नहीं देंगे, जिससे सामंजस्य में थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. जीवनसाथी की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें. अतिवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. घर की ऊर्जा सकारात्मक बनी रहेगी.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय में वृद्धि की योग बन रहे हैं. मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा. निवेश के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. मेहनत पर वरिष्ठ अधिकारी खुश होंगे. उनकी प्रशंसा भी प्राप्त होगी. व्यवसाय में भी विस्तार के अवसर मिलेंगे. निवेश से भी रिटर्न मिल सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *