मेष राशि के रिश्तों में आज गर्माहट का दिन, लैला-मंजनू की तरह बढ़ेगा इश्क, बन रहा ऐसा योग
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 31 May 2026 : मेष राशि के जातकों की आज मंगल के प्रभाव से आत्मबल में वृद्धि होगी. साहस और प्रेरणा मिलेगा. राजनेताओं को अनुकूल लाभ मिलेगा. दिन आर्थिक और सामाजिक नजरिये से बेहद ही खास रहने वाला है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.46 तक रहेगा. प्यार और रिश्तों में कड़वाहट खत्म होगी. पार्टनर के साथ संबंधों में मिठास आएगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 31 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सिद्ध योग बनने जा रहा है. यह आपको विशेष फल प्रदान करेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रिश्तों में कड़वाहट दूर होगी. आज ग्रीष्म ऋतु है. माष ज्येष्ठ है. तिथि पूर्णिमा है. नक्षत्र अनुराधा है. पक्ष कृष्ण है. योग सिद्ध है. सूर्योदय 5.23 मिनट पर और सूर्यास्त 7.13 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.46 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया और शुभ काम कर सकते हैं. यह चिरकाल तक अच्छा फल प्रदान करता है. मांगलिक काम के लिए भी यह समय बेहद ही उत्तम माना जाता है. अशुभ समय राहुकाल 5.29 से 7.13 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक लाभ प्रदान नहीं करता है. कोई भी नया काम इस मुहूर्त में करने से बचें. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
आएगा नया रिश्ता
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी. भागदौड़ ज्यादा रहने से थकान महसूस हो सकती है. शरीर में पानी की कमी महसूस न होने दें. योग और प्राणायाम जारी रखे. खान-पान में विशेष संतुलन रखें. बाहर का कुछ भी खाने से बचें. प्यार और रिश्तों में कड़वाहट खत्म होगी. पार्टनर के साथ संबंधों में मिठास आएगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. दोनों का एक दूसरे से सामंजस्य बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ ही परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. घर में किसी शुभ काम की योजना बन सकती है.
निवेश से पहले ये चीज जरूरी
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यक्षेत्र में सहयोग और सम्मान मिलेगा. नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. व्यवसाय में साझेदारी लाभदायक रहेगा. निवेश कर सकते हैं. हालांकि, पूरी जानकारी लेने के बाद ही निवेश करें. ज्यादा लाभदायक रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें