मेष राशि के लिए आएगा रिश्ता, प्रेमिका रहेगी लट्टू…करना होगा ये काम
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 April 2026 : मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. भाग-दौड़ से हल्की थकान हो सकती है. प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. पार्टनर को समय से सहयोग की भावना बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और साहस देंगे. ऊर्जा और साहस मिलने से कठिन काम भी बेहद आसानी से होगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज भाग्य की वजह से बेहतरीन रहेगा. धन लाभ होगा. नए स्रोतों से भविष्य में लाभ मिलेंगे. निवेश से तगड़ा रिटर्न मिलेगा. प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, यात्रा की वजह से थकान हो सकती है. आज भगवान विष्णु की पूजा करें. किसी गरीब को चना और तिल का दान करें. दिन अच्छा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष वैशाख है. तिथि एकादशी, नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी, पक्ष शुक्ल और योग ध्रुव है. सूर्योदय 5.44 पर और सूर्यास्त 6.53 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.52 से 12.45 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक लाभ देता है. अशुभ समय राहुकाल 7.23 से 9.01 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई नया या शुभ काम नहीं करें. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
थकान करेगी परेशान
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, भाग-दौड़ की वजह से हल्की थकान हो सकती है. शरीर को हाइड्रेट रखें और खूब पानी पिएं. संतुलित भोजन भी करें. प्यार और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. पार्टनर को समय देंगे, जिससे सहयोग की भावना बढ़ेगी. संबंध भी मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है. शादी की बात आगे बढ़ सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा.
गुप्त रखें ये बात
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. पुराने निवेश से फायदा मिलेगा. यात्रा धर्म-कर्म में खर्च संभव है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. नई योजनाएं सफल होंगी. अगर कहीं नई जॉब देख रहे हैं तो जॉइन करने तक बातों को गुप्त रखें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें