मेष राशि : मारे खूब हाथ-पांव, लेकिन नहीं हो रही शादी, करें ये काम, मिलेगी गुड न्यूज

0
मेष राशि : मारे खूब हाथ-पांव, लेकिन नहीं हो रही शादी, करें ये काम, मिलेगी गुड न्यूज


Last Updated:

Aaj Ki Mesh Rashi : मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है. फिजूलखर्ची सिरदर्दी बन सकती है. लव लाइफ शानदार रहेगी. करियर में तरक्की होगी.

राशि फल 

हाइलाइट्स

  • लव लाइफ शानदार रहेगी, विवाह के योग.
  • आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें, फिजूलखर्ची बढ़ेगी.
  • करियर में उन्नति, नौकरी की चाहत पूरी होगी.

Aries horoscope today/अयोध्या. मानव जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष योगदान होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव मानव जीवन सहित राशि चक्र की सभी 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलता है. दैनिक ग्रह गोचर हिसाब से प्रतिदिन व्यक्ति के भविष्य का पता भी लगाया जाता है. आइये अयोध्या के ज्योतिष से जानते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

बढ़ जाएगी फिजूलखर्ची 

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दैनिक ग्रह गोचर के मुताबिक, आज का दिन मेष राशि के जातक के लिए बेहद खास रहेगा, लेकिन आर्थिक क्षेत्र में सावधान रहने की जरूरत है. आज फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी होगी. निवेश के लिए यह समय अच्छा नहीं है. लव लाइफ शानदार रहेगी. विवाह के योग बनेंगे. करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी.

मेष राशि वालों की आज लव लाइफ में लाइफ पार्टनर की एंट्री होगी. लंबे समय से विवाह में हो रही देरी समाप्त होगी. विवाह की योग बनेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ फुल इंजॉय करेंगे. पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. शादीशुदा जीवन भी खुशहाल होगा. लंबे समय से चल रहा लड़ाई-झगड़ा भी शांत होगा. अगर विवाह में किसी प्रकार देरी हो रही है तो प्रत्येक शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा आराधना करें. समस्या खत्म होगी.

नौकरी की चाहत…

करियर के क्षेत्र में उन्नति होगी. नौकरी की चाहत पूरी होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी. कोर्ट-कचहरी के मामले में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. सीनियर का साथ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति होगी. आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. व्यापार में घाटा हो सकता है. अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं.

homeastro

मेष राशि : नहीं हो रही शादी, मारे खूब हाथ-पांव, करें ये काम, मिलेगी गुड न्यूज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *