मेष राशि में आज बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, लव लाइफ में आएगी बहार

0
मेष राशि में आज बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, लव लाइफ में आएगी बहार


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 June 2026 : हमारे साथ कब क्या होगा, इसका कुछ अता-पता नहीं है. हमारा राशिफल हमें इसी अज्ञात के बारे में बताता है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको कर्मशील, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाएंगे. चंद्रमा दशम भाव में गोचर करेंगे. इससे करियर, सामाजिक सम्मान, नेतृत्व और जिम्मेदारियों में वृद्धि के योग बनेंगे. सूर्य आपके व्यक्तित्व को मजबूत करेगा. करियर और व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है. लाभ होने के योग हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा. इससे रुके हुए योग बनेंगे. करियर और व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा है. लाभ होने के विशेष योग बन रहे हैं. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि चतुर्दशी है. नक्षत्र ज्येष्ठा है. करण गर और वणिज है. पक्ष शुक्ल है. योग शुभ है. आज सूर्योदय 5:25 पर और सूर्यास्त 7:22 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:56 से लेकर 12:52 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य दीर्घकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 5:38 से लेकर 7:22 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया काम या विशेष पूजन का आयोजन न करें. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको कर्मशील, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाएंगे. चंद्रमा दशम भाव में कर्म भाव, प्रतिष्ठा और पद के भाव में गोचर करेंगे, जिससे करियर, सामाजिक सम्मान, नेतृत्व और जिम्मेदारियों में वृद्धि के योग बनेंगे. सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी, निर्णय और क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व को मजबूत करेगा. आज का दिन कर्म, प्रतिष्ठा और उपलब्धि का दिन है. आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य से अच्छा रहेगा. ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. अधिक काम के कारण मानसिक थकान और सिरदर्द हो सकता है. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन अवश्य करें. योग और ध्यान रहे. खान-पान पर विशेष ध्यान रखे. प्यार और रिश्तों में प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. कार्य में व्यस्तता के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे. जीवनसाथी आपको सहयोग करेंगे, आपकी जिम्मेदारियों को समझेगा. अविवाहित लोगों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. परिवार का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. पिता, किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक होगा. घर में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. परिवार के साथ शाम का समय सुखद रहेगा.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति 

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं. व्यापार और नौकरी दोनों में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. नए आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं. संपत्ति व निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है. नौकरी और करियर के लिए अत्यंत शुभ है, वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से प्रभावित हो सकते हैं. नई जिम्मेदारियां, पदोन्नति या सम्मान मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को नए ग्राहकों या महत्वपूर्ण सौदों से लाभ मिल सकता है. राजनीति, प्रशासन, कानून और नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *