मेष राशि में आज बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इस देवी की पूजा से बनेंगे बिगड़े काम

0
मेष राशि में आज बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इस देवी की पूजा से बनेंगे बिगड़े काम


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देंगे, जिससे आपको शक्ति मिलेगी. चंद्रमा राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे. सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आवेश में आकर किसी को कुछ कहने से बचें. स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. अटके हुए काम पूरे होंगे. धन लाभ भी होगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो विशेष लाभ पहुंचाएगा. अटके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ भी होगा. आज नए लोगों से संपर्क हो सकता है. नौकरी और बिजनेस से जुड़े हुए फैसले ले सकते हैं. आज ग्रीष्म ऋतु और माष ज्येष्ठ है. तिथि तृतीया, नक्षत्र अनुराधा, पक्ष कृष्ण और योग परिधि है. सूर्योदय 5.38 मिनट पर और सूर्यास्त 6.57 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.44 तक रहेगा. इसमें कोई भी काम का शुभारंभ, मांगलिक और सांस्कृतिक काम आदि कर सकते हैं. ये लंबे समय तक लाभ देंगे. अशुभ समय राहुकाल 7.18 से 8.58 तक रहेगा. इसमें कोई भी नया काम करने से बचें. दिशाशूल पूर्व में रहेगा. आज मां दुर्गा का पूजन जरूर करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देंगे, जिससे कोई भी काम करने में शक्ति मिलेगी. हालांकि, आवेश में आकर किसी को कुछ कहने से बचें. चंद्रमा राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे. यह घर-परिवार और सुख-सुविधा से जुड़ा रहेगा. सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

सीने में होगी दिक्कत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है. सीने और पेट से जुड़ी हुई समस्या हो सकती है. संतुलित भोजन करें. हरी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. पर्याप्त मात्रा में आराम करें, जिससे आपको विशेष लाभ होगा. योग और ध्यान करें. इसे बंद न करें. प्यार और रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताएंगे. कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है. समय देने से संबंध और मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा. परिवार में शांति बनाए रखने की आवश्यकता है. माता से जुड़ी कोई बात महत्त्वपूर्ण हो सकती है. घर में समय बिताना लाभकारी रहेगा.

इस पर ध्यान देना जरूरी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. घर और परिवार से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है. निवेश सोच-समझकर करें. बचत पर विशेष ध्यान दें ताकि, भविष्य में समस्याएं न हों. नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है. ध्यान और एकाग्रता के साथ काम करें. साथ में काम करने वाले लोगों के साथ तालमेल अच्छा बनाकर रखें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *