मेष राशि वालों आज रहना सावधान, हिल सकती है आर्थिक स्थिति, हालात आपके खिलाफ
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 August 2026 : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य, आत्म नियंत्रण और व्यावहारिक सोच वाला रहेगा. आज परिस्थितियां आपके खिलाफ हो सकती हैं. निराश होने की बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें. विंध्यधाम के ज्योतिषचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि शांत मन से लिए गए निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति हिल सकती है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. बड़ा निवेश या उधार देने से पहले जांच परख लें. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. अनुशासन बनाए रखें.
Aaj Ka Mesh Rashifal 5 August 2026/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आर्थिक नजरिए से आज अनुकूल नहीं रहेगा. आत्म नियंत्रण रखें. कोशिश करें कि आवेग में निर्णय न लें. योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर लाभ मिलेगा. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि सप्तमी है. नक्षत्र अश्विनी है. करण विष्टि अवब और पक्ष कृष्ण है. योग शूल है. आज सूर्योदय 5:44 मिनट और सूर्यास्त 7:10 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है. कोई नया और शुभ काम नहीं करें. अशुभ समय राहुकाल 12:26 मिनट से लेकर दोपहर के 2:07 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य, आत्म नियंत्रण और व्यावहारिक सोच वाला रहेगा. आज परिस्थितियां आपकी इच्छानुसार नहीं होंगी, इसलिए निराश होने की बजाय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें. शांत मन से लिए गए निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं. चंद्रमा वृषभ राशि में रहने से मन स्थिर रहेगा और व्यावहारिक सोच बढ़ेगी. मंगल साहस देगा, लेकिन आवेश में लिए गए निर्णय से बचना होगा.
समझदारी से करें खर्च
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्थिति हिल सकती है. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा. बड़ा निवेश या उधार देने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. पुराने भुगतान या रुके हुए धन की प्राप्ति के लिए नए संकेत मिल सकते हैं. ऑफिस में काम दबाव अधिक रह सकता है. जल्दबाजी में गलती होने की संभावना है, इसलिए हर कार्य को दोबारा जांच करें. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आप अनुशासन बनाए रखें. व्यापारयों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी नए समझौते से पहले सभी शर्तों को जरूर पढ़ लें.
काम आएगी इनकी सलाह
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, वैवाहिक जीवन में असमानता की भावना रहेगी. गलतफहमी दूर करने के लिए खुलकर और शांतिपूर्वक बातचीत करें. अविवाहित लोगों को नए परिचय मिल सकते हैं, लेकिन संबंध आगे बढ़ाने में जल्दबाजी न करें. परिवार में किसी पुराने विषय पर चर्चा हो सकती है. बड़ों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी. घर में धैर्य और मधुर वाणी से वातावरण सुखद रहेगा. स्वास्थ्य समान्य रहेगा. मानसिक तनाव के कारण सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त नींद लें और अधिक चिंता से बचें. योग, प्राणायाम और पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें.
आज भाग्यांक 9
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों का भाग्य प्रतिशत 73 रहेगा. शुभ अंक 5 और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा पूर्व होगी. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. ओम हन हनुमते नम : और हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगल मंत्रों का जाप करें. किसी जरूरतमंद को लाल मसूर, चने की दाल और लाल वस्त्र दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें