मेष राशि वालों सावधान…आज शब्दों की कठोरता से बचें, हानि में बदल जाएगा लाभ
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 3 August 2026 : मेष राशि वालों के लिए आज नई शुरुआत का दिन है. आज ग्रहों का सहयोग आपके रुके हुए काम को पूरे करने, नए संपर्क बनाने और करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12 बजे दोपहर से लेकर 12:54 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:24 सुबह से लेकर 9:05 सुबह तक होगा. मंगल आपके पराक्रम, आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, रुके हुए कार्यों में गति आएगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 3 August 2026/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आमदनी में भी वृद्धि होगी. ग्रहों का प्रभाव अनुकूल होने की वजह से बिजनेस में भी लाभ होगा. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि पंचमी है. नक्षत्र उत्तराभाद्रपद है. करण कौलव तैतिल है. पक्ष कृष्ण है. योग शुक्ल है. आज सूर्योदय 5:43 पर और सूर्यास्त 7:10 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12 बजे दोपहर से लेकर 12:54 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:24 सुबह से लेकर 9:05 सुबह तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक लाभ प्रदान नहीं करता है. आज दिशाशूल पूर्व में रहेगा.
न करें ऐसा काम
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज चंद्रमा आपकी मानसिक स्थिति को सक्रिय बनाएंगे, जिससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी. मंगल आपके पराक्रम, आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, रुके हुए कार्यों में गति आएगी. सूर्य का प्रभाव सरकारी कार्यों, प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़े मामलों में सहयोग दिला सकता है. बुध के कारण बातचीत और संचार में सफलता मिलेगी, लेकिन शब्दों की कठोरता से बचें. शुक्र रास्तों में मधुरता लाएंगे. शनि अनुशासन और धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझ कर लें.
ऑफिस वालों की चांदी
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, नौकरी पेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई जिम्मेदारी या पदोन्नति की चर्चा हो सकती है. इंटरव्यू या सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. व्यापारियों को नए ग्राहक और नए अनुबंध मिलने की संभावना है. साझेदारी में कार्य करते समय लिखित दस्तावेज अवश्य रखिए अन्यथा धन हानि होने की संभावना बन सकती है. धन के नए स्त्रोत बनने की संभावना है, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. शेयर बाजार या बड़े निवेश में जल्दबाजी न करें.
अहंकार से बचें
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों का नया रिश्ता मिलने की संकेत मिल सकते हैं. अहंकार से बचें अन्यथा छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है. परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा. माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा. किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य सामान्य अच्छा रहेगा, ऊर्जा भरपूर रहेगी लेकिन अधिक काम की कारण थकान हो सकती है. मसालेदार भोजन या तनाव से बचें. नियमित व्यायाम और पर्याप्त मात्रा में पानी आवश्यक है.
हनुमान जी को अर्पित करें ये चीज
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज शुभ अंक तीन और नौ होगा. शुभ रंग लाल और शुभ दिशा पूर्व रहेगी. हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. ओम राम क्रीम क्रोम शाह भौमये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद व्यक्ति को लाल वस्त्र, मसूर की दाल या गुड़ का दान करना शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें