मोटर मैकेनिक से लेकर ड्राफ्ट्समैन तक…ITI मुरादाबाद मात्र 40 रुपये में करा रहा ये कोर्स
Last Updated:
Moradabad News : कम खर्च में तकनीकी शिक्षा लेने की चाह रखने वालों के लिए गुड न्यूज है. मुरादाबाद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. यहां कई ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों से मात्र 40 रुपये प्रतिमाह शिक्षण शुल्क लिया जाता है. संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने लोकल 18 को बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र-छात्राएं प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जरूर कर दें.
मुरादाबाद. अगर आप मुरादाबाद में कम खर्च में तकनीकी शिक्षा लेकर बेहतर रोजगार पाना चाहते हैं तो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (गवर्नमेंट आईटीआई) आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. यहां सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां कई ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों से मात्र 40 रुपये प्रतिमाह शिक्षण शुल्क लिया जाता है. संस्थान में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मोटर वाहन मैकेनिक, वेल्डर, ड्राफ्ट्समैन, फैशन डिजाइनिंग सहित कई रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित हैं.
इनका 40 रुपये भी नहीं लगेगा
मुरादाबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (गवर्नमेंट आईटीआई) के प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने लोकल 18 को बताया कि आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर विभिन्न ट्रेडों में चयन किया जाता है, जिसके बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो जाती है. प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने बताया कि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मात्र 40 रुपये प्रतिमाह शुल्क निर्धारित है. जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा दी जाती है.
ये रही आवेदन की लास्ट डेट
ऐसे में बेहद कम खर्च में युवा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं. संस्थान में दर्जनों रोजगारपरक ट्रेड संचालित हैं, जिनमें विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार प्रवेश ले सकते हैं. यहां आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी प्रशिक्षकों और व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाता है. प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है. जो छात्र-छात्राएं प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन अवश्य कर दें.
ये ट्रेड संचालित
गवर्नमेंट आईटीआई मुरादाबाद में कई ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं. इनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वायरमैन, मोटर वाहन मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), वेल्डर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर एवं सचिवीय सहायक (हिंदी), सिलाई प्रौद्योगिकी, फैशन डिजाइन एवं प्रौद्योगिकी, उन्नत सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन, औद्योगिक रोबोटिक्स एवं डिजिटल विनिर्माण तकनीशियन, विनिर्माण प्रक्रिया नियंत्रण एवं स्वचालन तकनीशियन आदि.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें