मोदी सरकार के 11 साल पूरे… CM योगी आदित्यनाथ बोले- कई ऐतिहासिक कार्य हुए
Last Updated:
Lucknow News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के 11 सालों को स्वर्णिम काल बताया, जिसमें भारत को वैश्विक पहचान मिली और विकास व आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए गए. उन्होंने कांग्रेस राज पर निशाना साधते हुए कह…और पढ़ें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.
हाइलाइट्स
- सीएम योगी ने पीएम मोदी के 11 सालों को स्वर्णिम काल बताया.
- मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक पहचान मिली.
- भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद से मुक्त शासन.
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के ये 11 साल स्वर्णिम काल के रूप में जाने जाएंगे. इस कार्यकाल में पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक पहचान दिलाई है. कांग्रेस और अन्य अस्थिर सरकारों से जो आम जनता का विश्वास टूटा था और वैश्विक मंच पर भारत की छवि खराब हुई थी, उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में सुधार किया गया है.
मुख्यमंत्री नेकहा कि पिछले 11 सालों में विकास केवल नारे नहीं हैं, बल्कि विरासत और विकास का समन्वय करते हुए आम जनता को साथ लेकर चलते हुए दुनिया में नई पहचान दिलाई गई है. अब सरकारी योजनाओं का लाभ चेहरा देखकर नहीं, बल्कि जरूरत देखकर मिलता है. अब तुष्टिकरण के आधार पर नहीं बल्कि सन्तुष्टिकरण के आधार पर कार्य योजना बनाई जा रही है.

Principal Correspondent, Lucknow