मोबाइल रिपेयरिंग से लेकर ट्रेडिशनल शॉपिंग तक, लखनऊ का बजट फ्रेंडली मार्केट….
Last Updated:
Lucknow Janpath Market: लखनऊ की जनपथ मार्केट मोबाइल रिपेयरिंग, एक्सेसरीज़ और चिकनकारी कपड़ों के लिए मशहूर है. हजरतगंज स्थित यह मार्केट शाम को घूमने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए भी बेहतरीन जगह है.
जनपथ मार्केट, लखनऊ
हाइलाइट्स
- जनपथ मार्केट लखनऊ की सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट है.
- चिकनकारी कपड़ों के लिए भी मशहूर है जनपथ मार्केट.
- शाम को घूमने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेहतरीन जगह.
Lucknow Janpath Market: अगर आप लखनऊ में रहते हैं और आपके मोबाइल में कोई भी दिक्कत आ जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं. सीधे पहुंच जाइए जनपथ मार्केट, जो कि राजधानी लखनऊ की सबसे बड़ी मोबाइल मार्केट मानी जाती है. हजरतगंज में स्थित यह मार्केट इतनी फेमस है कि इसके बारे में आपको पूरे शहर में कोई भी बता देगा. यहां मोबाइल से जुड़ी हर समस्या का समाधान एक ही परिसर में मिल जाता है, वो भी किफायती कीमत पर. लखनऊ की दूसरी जगहों की तुलना में जनपथ मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग, एक्सेसरीज़ या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से जुड़ी सर्विसेज आपको सस्ते दामों पर मिलती हैं. यही वजह है कि यह जगह शहरवासियों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन चुकी है.
चिकनकारी कपड़ों की भी है बड़ी पहचान
जनपथ मार्केट सिर्फ मोबाइल के लिए ही नहीं, बल्कि आपके रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. यहां पर घरेलू उपयोग के तमाम सामान बहुत ही सस्ते दामों में उपलब्ध हैं. इसके अलावा, यह मार्केट लखनऊ की पहचान बन चुके चिकनकारी के कपड़ों के लिए भी मशहूर है. यहां कई प्रसिद्ध दुकानों जैसे सेवा चिकन, लकी चिकन हाउस आदि में आपको बेहतरीन चिकनकारी कपड़े मिल जाएंगे. यदि आप पारंपरिक पहनावे के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है.
शाम को घूमने के लिए बेस्ट प्लेस
जनपथ मार्केट शाम के समय लखनऊ में घूमने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए भी एक बेहतरीन जगह बन चुकी है. यहां का वातावरण शाम को और भी खूबसूरत हो जाता है. धीमे संगीत की धुन, चलता फाउंटेन और आसपास की चहल-पहल इस जगह को बेहद खास बना देती है. कपल्स के लिए यह मार्केट एक पसंदीदा लोकेशन है. चाय या कॉफी की चुस्कियों के साथ लोग यहां आकर सुकून का अनुभव करते हैं. जनपथ मार्केट में आए रोहन बताते हैं कि वह अपने मोबाइल की टूटी स्क्रीन सही करवाने इस मार्केट में आए थे. उन्होंने बताया कि यहां उन्हें सस्ती और अच्छी सर्विस मिली, और साथ ही मार्केट का माहौल उन्हें काफी पसंद आया.