मोहाली ब्लास्ट का देवबंद कनेक्शन? पंजाब STF ने संदिग्ध आतंकी को अरेस्ट किया
Last Updated:
Deoband News : देवबंद से अरेस्ट किए गए इस संदिग्ध आतंकी के बारे में दोनों की राज्यों की पुलिस की तरफ से अभी कोई डिटेल बयान जारी नहीं किए गए है. पुलिस अधिकारी अभी इस केस में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और उसके कथित नेटवर्क, संपर्कों तथा गतिविधियों की जांच की जा रही है. इस आतंकी के बारे में डिटेल में जानिए…
देवबंद के बजेड़ी गांव से यह गिरफ्तारी की गई है.
सहारनपुर : यूपी के देवबंद से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि गिरफ्तार शख्स का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है. यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (यूपी एटीएस) और पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने की है. फिलहाल पुलिस जांच पूरी होने और पर्याप्त सूबत जुटाए जाने के बाद ही पुलिस मामले में डिटेल जारी करेगी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे प्रकरण की गहन जांच में जुटी हुई हैं.
जानकारी के मुताबिक, देवबंद क्षेत्र के बजेड़ी गांव में छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी मौजूदा ग्राम प्रधान का भाई है. उस पर मोहाली बम ब्लास्ट मामले में संलिप्तता के आरोप हैं. इसी मामले में पंजाब पुलिस भी कार्रवाई के लिए सहारनपुर पहुंची थी.
सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2024 में हुए मोहाली बम विस्फोट मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम सामने आया था. उस पर जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करने के आरोप लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह देवबंद कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है.
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा के निकट स्थित मंगलौर क्षेत्र के पास बजेड़ी गांव का निवासी यह व्यक्ति जांच एजेंसियों के रडार पर था. मोहाली विस्फोट मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद संयुक्त टीम ने उसे हिरासत में लिया.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें