यह सरकारी कोचिंग बना डिजिटल, बच्चों को मुफ्त में मिलेगा ये सुविधा

0
यह सरकारी कोचिंग बना डिजिटल, बच्चों को मुफ्त में मिलेगा ये सुविधा


Last Updated:

Chitrakoot News: चित्रकूट जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा और मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने फीता काटकर इस कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया. यह सेंटर शहर के जिला पुस्तकालय भवन में स्थापित किया गया है, जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी.

कभी शिक्षा के मामले में पिछड़ा इलाका कहे जाने वाला चित्रकूट अब धीरे-धीरे बदलाव की राह पर है. यह क्षेत्र डकैतों की पहचान से मुक्त हो चुका है. अब शिक्षा और आधुनिक तकनीक के जरिए अपनी नई पहचान गढ़ रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा और मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने फीता काटकर इस कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया. यह सेंटर शहर के जिला पुस्तकालय भवन में स्थापित किया गया है, जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी.

इस कोचिंग सेंटर की खासियत यह है कि यहां अभ्युदय कोचिंग के साथ-साथ एक डिजिटल लाइब्रेरी भी बनाई गई है. लाइब्रेरी में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 24 टैबलेट्स, ऑनलाइन कोर्स और बेहतर संसाधनों की व्यवस्था की गई है. यहां एक साथ 200 से अधिक छात्रों के बैठकर पढ़ने की क्षमता है. इस कोचिंग सेंटर से पढ़ने वाले बच्चे कई सरकारी विभागों में नौकरी भी कर रहे है.

यहां के कई बच्चे कर रहे सरकारी नौकरी
चित्रकूट जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा ने बताया कि इस सेंटर के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी. साथ ही अच्छी क्वालिटी के शिक्षक और किताबें उपलब्ध कराई गई हैं. छात्र अपने सपनों को साकार कर सकें. चित्रकूट में भी शिक्षा का स्तर बढ़े,वही कोचिंग सेंटर के प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी पूरी तरह से आधुनिक है. इसमें क्यू-आस्क सिस्टम और आरएफआईडी डोर लगाए गए हैं, जिससे छात्र स्वयं किताबें इश्यू और रिटर्न कर सकेंगे. विभिन्न प्रतिष्ठित कोचिंग के ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन भी लिए गए हैं. किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी यहां के छात्र निःशुल्क कर सकें. इससे पहले भी अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से छात्र नीट, पुलिस भर्ती और वन दरोगा जैसी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं.

 मुफ्त में मिलेगी शिक्षा
विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि पहले कई प्रतिभाशाली बच्चे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बाहर पढ़ाई करने नहीं जा पाते थे. उनके सपने अधूरे रह जाते थे. अब मुख्यमंत्री जी की पहल से ऐसे बच्चों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा घर पर ही उपलब्ध हो रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह कोचिंग सेंटर चित्रकूट के युवाओं के लिए नई राह खोलेगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यह सरकारी कोचिंग बना डिजिटल, बच्चों को मुफ्त में मिलेगा ये सुविधा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *