Waqf Act: वक्फ कानून फैसले पर बोले अखिलेश यादव.. ‘सरकार न करे हस्तक्षेप, सुप्रीम कोर्ट और न्‍याय दे…’

0
Waqf Act: वक्फ कानून फैसले पर बोले अखिलेश यादव.. ‘सरकार न करे हस्तक्षेप, सुप्रीम कोर्ट और न्‍याय दे…’


Last Updated:

Waqf Act: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 के विवादित प्रावधान पर रोक लगाई है, जिसमें वक्फ बनाने के लिए पांच साल तक इस्लाम का अनुयायी होना जरूरी था. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए न्याय की उम्मीद जताई है.

लखनऊ: वक्फ संशोधन अधिनियम (Waqf Amendment Act, 2025) पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की कुछ दलीलों को मान लिया है, लेकिन पूरे कानून पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘हमारा पक्ष था कि वक्फ कानून में सरकार हस्तक्षेप न करे.’ इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने वक्फ कानून पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोलते हुए कहा, ‘हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से और भी ज्यादा न्याय मिलेगा.’ इस दौरान अखिलेश यादव ने भगवान विश्वकर्मा को याद किया.

अखिलेश ने कहा कि हम और विश्वकर्मा समाज के लोग बैठे हैं, जो अपने टैलेंट से बिना सरकार मदद के समाज में सुंदरता लाते हैं. हम इनके समाज की तरक्की के लिए अगर विशेष योजना भी लानी पड़ेगी तो लाएंगे. इस दौरान अखिलेश ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग साधु की बात हो रही है, वे चाहते हैं कि कोई AI पर बहस न करे.

कोई पावर प्लांट पर बहस न करे, हमारी नदियां कैसे साफ हों. ये जो स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया था, वहां ढेरों कचरा है. उन्होंने आगे कहा कि भेड़िया जो भाग गए थे, वे फिर वापस आ गए. शहरों में झूठ फैलाने के लिए पता नहीं कौन सी संस्था आती है कि यूपी के तीन शहर सफाई में अच्छे हैं. ऐसी संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट करना चाहिए.

पता नहीं क्या बात है कि बदायूं और गोरखपुर में नहीं आ रहे, हम इंतजार कर रहे हैं वहां बोट कब चलेगी. इस दौरान अखिलेश यादव ने राम आसरे विश्वकर्मा और विश्वकर्मा समाज के सभी साथियों का स्वागत किया. अखिलेश यादव ने कहा कि आज इंजीनियरिंग डे भी है और इस धरती के पहले इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा को याद किया जा रहा है.

हमने आज विश्वकर्मा समाज से कहा है कि हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे और सम्मान देने का काम करेंगे. हम समाज के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि विश्वकर्मा जयंती को भव्य बनाएंगे. हमारी सरकार ने विश्वकर्मा दिवस को छुट्टी भी घोषित की थी. लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट पर भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य मूर्ति स्थापित करेंगे और सोने का सिंहासन बनाएंगे. समाजवादी सरकार बनने पर यह काम करेंगे. हमें पूरा भरोसा है कि आप हमारी मदद करेंगे और चुनाव में सभी को अधिकार दिलाने का काम करेंगे.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

वक्फ कानून फैसले पर बोले अखिलेश यादव.. ‘सरकार न करे हस्तक्षेप और…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *