युवक संग 3 सगी बहनों ने रचाई शादी, वीडियो में बताई वजह, तीनों रहेंगी साथ में
Last Updated:
अमरोहा में कैमरामैन विकास उर्फ विक्कू से शादी करने वाली रीलबाज तीन सगी बहनें सुर्खियों में हैं. सरोज, सावित्री और संतोष ने चामुंडा माता मंदिर में सात फेरे लेने का दावा किया. विकास ने तीनों की मांग में बारी-बारी से सिंदूर भरा. तीनों दुल्हनों ने पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया. इधर, हिंदूवादी संगठन इस शादी का विरोध कर रहे हैं. तीनों बहनें पति के साथ गुरुवार दोपहर एक बजे थाने पहुंचीं. तीनों ने पुलिस के सामने शादी की असल वजह भी बताई. तीनों बहनों ने एक वीडियो भी जारी किया है.
अमरोहा के हसनपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर में रीलबाज तीन सगी बहनों ने अपने ही कैमरामैन विकास से शादी का दावा किया है. सात फेरे लेते हुए शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक तीन युवतियों की मांग में सिंदूर भर रहा है. सरोज, सावित्री और संतोष ने शादी के बाद पति के पैर छुए. हालांकि शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ. तीनों की उम्र 20 और 18 साल के बीच है. तीनों बहनें पति के साथ गुरुवार को थाने पहुंचीं. पुलिस के सामने तीनों दुल्हनों ने बयान दर्ज कराए. शादी करने की असल वजह भी बताई.
तीनों दुल्हनों ने कहा, ‘हमने बिना किसी दबाव के शादी की है. हम यही सोचते थे कि शादी करेंगे तो एक ही घर में करेंगे, लेकिन ऐसा कोई घर नहीं मिला, जहां तीन लड़के हमारी उम्र के हों, इसलिए एक ही लड़के से शादी कर ली, हम अलग नहीं होंगे. साथ में ही रहेंगे.’
शादी रजिस्टर कराने के सवाल पर तीनों ने कहा कि कुछ शादियां रजिस्टर कराने के बाद भी नहीं चलती हैं. हम तो ऐसे ही खुश हैं, अगर कोई हमसे सबूत मांगता है तो फिर देखेंगे, तीनों बहनों ने अपने कैमरामैन से शादी 17 जुलाई को चामुंडा माता मंदिर में की थी. बुधवार को शादी का वीडियो सामने आया था. शादी का खुलासा बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आने के बाद हुआ. हिंदू संगठनों ने इस शादी का विरोध किया है. विरोध देख तीनों बहनों ने वीडियो जारी अपना बचाव किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तीनों बहनों ने अपना पक्ष रखते एक वीडियो भी जारी किया है. इसमें उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग हमारी शादी को लेकर ये बोल रहे कि तुमने सनातन धर्म का अपमान करा. इसमें अपमान की कौन सी बात है ये बताओ. ऐसे तो पहले जमाने में राजा दशरथ थे, उनकी तीन रानियां थीं तो वो अपमान हो गया.’
दुल्हन सरोज ने कहा, ‘मेरे पापा लड़का देख रहे थे. मैंने कहा कि शादी नहीं करनी तो उन्होंने कहा कि शादी तो करनी ही होगी. हम तीनों बहनों की अलग-अलग शादी होती तो हम एकदूसरे से बहुत दूर हो जाते. हम एकदूसरे से अलग नहीं रह सकते. हम बचपन से एकसाथ रहे हैं. हर चीज बांटी है. एकसाथ खाया है. हमारे हर दिन के 24 घंटे साथ में बीतते हैं.’
दुल्हन सावित्री ने कहा, ‘हमने परिवारवालों से कहा कि हमारी शादी एक ही घर में कर देना. कोई ऐसा घर देखो जहां हम तीनों की शाई हो जाए. इतना बड़ा कदम उठाने से पहले हमने बहुत कोशिश की. किसी घर में तीन लड़के मिले ही नहीं.’
दुल्हन संतोष ने कहा, ‘लोग कह रहे है कि तू इन्हें प्यार कर पायेगा या नहीं कर पाएगा? इसका जबाब इनसे ही सुन लो.’ दूल्हा विकास ने कहा, ‘ये लोग आपस में इतना प्यार रती हैं कि मेरे प्यार की तो इन्हें जरूरत ही नहीं है.’