युवाओं के लिए जापान, जर्मनी, इजराइल, सऊदी अरब में नौकरी का मौका, लाखों की सैलरी, जाने
Last Updated:
सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवायोजन विभाग जिले के युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है. सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जापान, जर्मनी, इजराइल और सऊदी अरब जैसे देशों में प्रशिक्षित एवं कुशल श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विदेश मंत्रालय और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से चयन प्रक्रिया को गति दी गई है.
मुरादाबादः यूपी के मुरादाबाद से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है. मुरादाबाद के लोग विदेश में भी नौकरी कर सकेंगे. जिसको लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. विदेश में रोजगार के लिए आवेदन चल रहे हैं. जिसमें लाखों रुपए तक की सैलरी निर्धारित की गई है. इसलिए जो भी इच्छुक विदेश में नौकरी करना चाहते हैं. वह आवेदन कर फॉर्म भर सकते हैं. सेवायोजन विभाग की जानकारी के अनुसार यह वैकेंसी पहले भी निकल चुकी है लेकिन इन वैकेंसी को अब पुनः दोबारा निकल गया है और दोबारा ही इसके आवेदन शुरू हुए हैं इसलिए एक मौका तो हाथ से निकल चुका है. दूसरा मौका हाथ से न निकलने दें. इस बार आवेदन कर दें.
वेबसाइट पर करें आवेदन
सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवायोजन विभाग जिले के युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है. सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जापान, जर्मनी, इजराइल और सऊदी अरब जैसे देशों में प्रशिक्षित एवं कुशल श्रमिकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विदेश मंत्रालय और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के सहयोग से चयन प्रक्रिया को गति दी गई है.
लाखों में है सैलेरी
इसके साथ ही जापान, जर्मनी और इजराइल के लिए नर्सिंग (केयरगिवर, पेशेंट केयर, केयरटेकर) जैसी रिक्तियां भी अपलोड कर दी गई हैं. 20 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी, जिनके पास 0 से 3 वर्ष तक का कार्य अनुभव है और जिन्होंने GNM, ANM या नर्सिंग की योग्यता प्राप्त की है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. सभी इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के बाद इन भर्तियों में आवेदन कर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं.
सऊदी अरब के लिए निर्धारित वेतन लगभग 29,773 रुपये से 99,188 रुपये प्रतिमाह, इजराइल के लिए लगभग 1,31,818 रुपये प्रतिमाह, जापान के लिए लगभग 1,16,976 रुपये प्रतिमाह और जर्मनी के लिए लगभग 2,29,925 रुपये प्रतिमाह तक है.
फोन करके भी ले सकतें है मदद
रोजगार संगम पोर्टल पर जर्मन भाषा के निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गया है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मुरादाबाद के मोबाइल नंबर 8005383887 पर या किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें