यूपी कल का मौसम : नोएडा से सहारनपुर तक होगी भारी बारिश, 64.5 से 115.5 मिमी तक
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश के बाद अब पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम अब वायुमंडल में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है, जिसके असर से दक्षिणी यूपी में बारिश तेज होगी. वहीं 12 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मंगलवार से दिल्ली एनसीआर के इलाकों में तेजी से बदले मौसम के बाद बारिश का दौर जारी है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ, मुरादाबाद, खुर्जा बुलंदशहर, बागपत, सहारनुपर जैसे पश्चिमी यूपी के जिलों में बादल गरज के साथ बरस रहे हैं. ऐसे में यूपी कल का मौसम, 8 जुलाई 2026 को कैसा रहेगा, आइये जानते हैं डिटेल में…
मौसम विभाग (IMD Lucknow) की आधिकारिक चेतावनी के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में 8 जुलाई को भारी बारिश (Heavy Rain) का येलो चेतावनी अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी.
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में 8 जुलाई को कहां-कहां कितनी बारिश होगी, जानिए..
पश्चिमी उत्तर प्रदेश : भारी बारिश का अलर्ट (64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक)
इन जिलों में मानसून अत्यधिक सक्रिय रहेगा. आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार या भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर. अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल. इन सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने का अनुमान है.
मध्य एवं अवध क्षेत्र : मध्यम से भारी बारिश (20 मिमी से 60 मिमी तक)
इन जिलों में लगातार या रुक-रुककर मध्यम दर्जे की बारिश होगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी और उमस से राहत मिलेगी. लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या विशेषकर लखनऊ और कानपुर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह और शाम के वक्त तेज़ बौछारें पड़ने की संभावना है.
बुंदेलखंड एवं दक्षिणी क्षेत्र : मध्यम बारिश (15 मिमी से 40 मिमी तक)
दक्षिणी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के हिस्सों में मानसून की ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी.
पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) : हल्की से मध्यम बारिश (5 मिमी से 25 मिमी तक)
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जुलाई को व्यापक तौर पर हल्की से मध्यम बारिश (Scattered to Fairly Widespread Rain) होगी. हालांकि, इस क्षेत्र के लिए भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी (No Heavy Rain Warning) नहीं है, लेकिन आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट रहेगा. ये जिले हैं : वाराणसी (काशी), प्रयागराज (इलाहाबाद), गोरखपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, चंदौली. बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, जौनपुर, सुल्तानपुर.