यूपी कल का मौसम, 16 जून : पूर्वी UP में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलेंगी
Last Updated:
UP Weather Tomorrow : यूपी में कल यानि 16 जून 2026 को मौसम कैसा रहेगा, सभी ये जानना चाहते हैं. खासकर मॉनसून अपडेट के बारे में भी. अगर मानसून की बात करें तो अभी प्रदेश में लोगों को इंतजार करना पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक जा रही हवा के कम दबाव की वजह से राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं. अब यह सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, जिससे वातावरण में नमी कम होगी और धूप तेज होगी.
यूपी कल का मौसम 16 जून 2026 के बारे में जानें
UP Kal Ka Mausam, 16 June 2026 : उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. प्रदेश में दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा. एक तरफ बिहार से सटे तराई और पूर्वी जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार हैं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बावजूद हवा में मौजूद नमी के कारण कुछ जिलों में मौसम सक्रिय बना हुआ है. सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. तो आइये जानते हैं यूपी कल का मौसम, 16 जून अपडेट…
उत्तर प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके चलते लोगों को एक बार फिर तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि फिलहाल लू चलने की संभावना कम है. पिछले तीन दिनों से प्रदेश में आंधी और बारिश का जो दौर चल रहा था, वह अब थम गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी और तराई के कुछ जिलों में हल्की बारिश लोगों को राहत दे सकती है.
यूपी मॉनसून अपडेट (UP Monsoon Update)
वहीं मॉनसून के लिए अभी प्रदेश में लोगों को इंतजार करना पड़ेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा के पास बने पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक जा रही हवा के कम दबाव की वजह से राज्य में पिछले कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाएं चल रही थीं. अब यह सिस्टम कमजोर पड़ रहा है, जिससे वातावरण में नमी कम होगी और धूप तेज होगी. उत्तर प्रदेश के लोगों को मानसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा. मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं हैं. इसलिए आने वाले कुछ दिनों तक झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय है. इसके साथ ही हरियाणा के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसी को देखते हुए पश्चिमी यूपी के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके बाद फिलहाल किसी बड़े अलर्ट की संभावना नहीं है और प्रदेश में छिटपुट बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं तापमान की बात करें तो कोई सक्रिय मौसम प्रणाली न होने के कारण अगले एक सप्ताह तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है.
16 जून को यूपी में कहां कैसा रहेगा मौसम?
- पश्चिमी यूपी की बात करें तो 16 जून को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में बादल छाने, बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है और तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. कल उमस कम रहेगी और गर्मी से राहत मिलेगी.
- मध्य यूपी में लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली और सीतापुर में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश या छींटे पड़ सकते हैं.
- पूर्वी यूपी की बात करें तो वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, मऊ और आजमगढ़ में मौसम अपेक्षाकृत साफ रह सकता है, हालांकि कुछ जगहों पर बादल और स्थानीय गरज-चमक देखने को मिल सकती है.
About the Author

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें