‘यूपी की व्यवस्था ठीक मगर…’ कांवड़ मार्ग पर शराब-मीट देख भड़के शिव भक्त

0
‘यूपी की व्यवस्था ठीक मगर…’ कांवड़ मार्ग पर शराब-मीट देख भड़के शिव भक्त


Last Updated:

Kanwar Yatra Naws: आने वाले दिनों में मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद की सड़कों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ने वाला है. इस बीच, कांवड़ मार्ग पर मीट और शराब की दुकानों की भरमार को लेकर कांवड़ियां गुस्से में हैं. न्यूज18 से बात करते हुए शिव भक्तों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कांवड़ मार्ग पर स्थित मीट व शराब की दुकानों को तुरंत बंद कराने की अपील की है.

Zoom

कांवड़ रूट पर शराब-मीट की दुकान देख भड़के शिव भक्त. (फाइल फोटो)

मेरठ: कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है. पश्चिम उत्तर प्रदेश की सड़कों पर ‘बम-बम भोले’ के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है. हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो चुका है. अगले कुछ ही दिनों में मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद के मुख्य मार्गों पर लाखों श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ेगा. प्रशासन की ओर से यात्रा को सुगम बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन कांवड़ मार्ग पर मीट और शराब की दुकानों को लेकर शिव भक्तों गुस्से में दिख रहे हैं.

न्यूज18 से बातचीत में शिव भक्त कांवड़ियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रबंधन की खुलकर तारीफ की. कांवड़ियों ने कहा कि यात्रा सुरक्षा, रास्तों और प्रशासनिक सहूलियत के मामले में उत्तर प्रदेश की व्यवस्था उत्तराखंड की तुलना में काफी बेहतर और सराहनीय है. हालांकि, यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली कुछ स्थितियों पर कांवड़ियों ने अपनी नाराजगी भी जताई.

मीट और शराब की दुकानें बंद करने की अपील
न्यूज़ 18 के माइक पर अपनी बात रखते हुए शिव भक्तों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है. कांवड़ियों का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह मीट और शराब की दुकानों की भरमार है, जिससे पवित्र यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं. शिव भक्तों ने मांग की है कि जब तक कांवड़ियों की आवाजाही जारी है, तब तक इन मीट व शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद कराया जाए.

ढाबों में मिले शुद्धता के साथ खाना
कांवड़ियों ने कांवड़ मार्ग पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने सभी ढाबों में पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ खाना परोसने की मांग की. उनकी मांग है कि शिव भक्तों को खान-पान में किसी तरह की परेशानी न हो. फिलहाल, जैसे-जैसे मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है, श्रद्धालुओं की इस मांग के बाद स्थानीय प्रशासन पर भी व्यवस्थाओं को और अधिक सख्त करने का दबाव बढ़ गया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *