यूपी के इस जिले में सपा जिला कार्यालय को दी गई दो सप्ताह की मोहलत
Last Updated:
Moradabad News: मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने सपा ज़िला अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वो आदेश जारी होने के 2 सप्ताह के निर्धारित समय में कार्यालय खाली कर के कोठी नंबर 4 का कब्ज़ा ज़िला प्रशासन के नामित अधिकारी को सौंप दें.सपा ज़िला अध्यक्ष ने ज़िला अधिकारी मुरादाबाद से ज़िला कार्यालय का आवंटन अवधि बढ़ाने के लिएं अपील भी की थी.
4 को मात्र 250 रुपए महीने के किराए पर सपा ज़िला कार्यालय को आवंटित कर दिया था. इस कार्यालय का उद्घाटन भी मुलायम सिंह यादव ने किया था. समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के लिएं आवंटित हुई. इस कोठी नंबर 4 का आवंटन जिला प्रशासन ने नियमानुसार लंबी सुनवाई के बाद दो महीने पहले निरस्त कर दिया है.
मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने सपा ज़िला अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वो आदेश जारी होने के 2 सप्ताह के निर्धारित समय में कार्यालय खाली कर के कोठी नंबर 4 का कब्ज़ा ज़िला प्रशासन के नामित अधिकारी को सौंप दें.सपा ज़िला अध्यक्ष ने ज़िला अधिकारी मुरादाबाद से ज़िला कार्यालय का आवंटन अवधि बढ़ाने के लिएं अपील भी की थी. लेकिन जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह ने उनकी मांग को खारिज कर दिया था. जिलाधिकारी मुरादाबाद ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि दो सप्ताह में सपा ज़िला कार्यालय ख़ाली न करने पर नियमानुसार उस कोठी नंबर 4 को कार्यवाही करते हुए अपने कब्जे में लें.
सपा मुखिया के निधन के बाद नही हुई कोई कार्यवाही
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा नेताओं ने नियमानुसार सपा ज़िला कार्यालय के भवन के नामान्तरण के सम्बंध में कोई कार्यवाही नही की, इस कारण करोड़ों रुपए क़ीमत की संपत्ति पर बने सपा ज़िला कार्यालय के सम्बंध में एडीएम वित्त ममता मालवीय ने सपा जिलाध्यक्ष को भेजे गए नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा था कि कोठी नंबर 4 को एक महीने के अंदर खाली करके कब्जा जिला प्रशासन को दे दें. अन्यथा प्रतिदिन एक हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा. दरअसल आवासीय एवम व्यवसायिक भवनों के आवंटन में शासनादेश है कि किसी भी दशा में आवंटन 15 वर्ष से अधिक समय का नहीं होना चाहिए. जबकि सपा ज़िला कार्यालय का आवंटन समय 30 साल से ज्यादा हो गया है.
डीएम ने नगर निगम को दिया निर्देश
ज़िला अधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार सिंह ने नियमानुसार सुनवाई करते हुए आवंटन इसी आधार पर निरस्त करते हुए नगर निगम को कब्जे में लेने का निर्देश दिया है. ज़िला अधिकारी मुरादाबाद अनुज कुमार सिंह ने बताया कि नजुल की भूमि पर नगर पालिका द्वारा कुछ भवन बनाए गए थे. ऐसे जो भी भवन के बारे में सामने आया कि उनका जिनके आवंटन का निर्धारित समय सीमा खत्म हो गई है. तो उन सभी भवनों को नियमानुसार खाली करवाया जा रहा है. ऐसा ही एक भवन एक पार्टी के ज़िला कार्यालय के लिएं आवंटित किया गया था. उसकी भी समय सीमा पूरी हो चुकी हैं. उनको भवन खाली करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है.