यूपी के सरकारी स्कूलों में निकली इन पदों पर भर्ती, जॉब के लिए फटाफट करें आवेदन
Last Updated:
UP Rasoiya Job: यूपी के मिर्जापुर जनपद में सरकारी विद्यालयों में रसोइयों के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. यह चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत समिति और निकाय में वार्ड…और पढ़ें
तस्वीर
हाइलाइट्स
- मिर्जापुर के सरकारी स्कूलों में रसोइयों की वेकेंसी निकली.
- विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.
- आवेदन फॉर्म प्राथमिक विद्यालय पर जमा करें.
मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित सरकारी विद्यालयों में रसोइयों के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. प्रदेश सरकार के निर्देश पर मिर्जापुर जिले में सरकारी विद्यालयों में मध्यान भोजन के लिए रसोइयों के चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जिले में विद्यालयों में बच्चों की संख्या के अनुसार रसोइयों का चयन किया जाएगा. रसोइयों के चयन में विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन करने के लिए फॉर्म भरकर प्राथमिक विद्यालय पर जमा कर सकते हैं. शासनादेश के लिए बीएसए की ओर से पत्र जारी कर नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं.
मध्यान भोजन के लिए सभी सरकारी स्कूलों में रसोइयों के चयन प्रक्रिया शुरू हुई है. 25 बच्चों तक एक रसोइया की नियुक्ति होगी. 26 से 100 बच्चों तक दो और 101 से 200 बच्चों तक तीन रसोइयां का चयन किया जाएगा. 201 से 300 तक चार, 301 से एक हजार तक पांच, 1001 से 1500 तक छह और 1501 से अधिक बच्चे होने पर सात रसोइयों की नियुक्ति होगी. रसोइयों की नियुक्ति ग्राम पंचायत समिति और निकाय में वार्ड समिति के द्वारा किया जाएगा. इनमें, ग्राम प्रधान या वार्ड सभासद अध्यक्ष, मनोनीत दो महिलाएं व दो मनोनीत पुरुष सदस्यों के द्वारा किया जाएगा.
इन्हें मिलेगी प्रथमिकता
जिन विद्यालयों में पहले से ही रसोइयों का कार्य संतोषजनक है. वहां पर नवीनीकरण कर दिया जाएगा. नियुक्ति में निराश्रित और तलाकशुदा महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी. जिन रसोइयों की नियुक्ति की जाएगी. उनका एक बच्चा कम से कम विद्यालय में पहले से पढ़ाई कर रहा हो. ग्राम व वार्ड समिति के द्वारा नियुक्ति करने के बाद लिस्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी के यहां भेजी जाएगी. अनुमोदन के बाद सभी की नियुक्ति हो जाएगी.