यूपी डीजीपी कौन, दलजीत सिंह चौधरी या अतुल शर्मा? सूबे को मिलेगी पहली महिला DGP
Last Updated:
UP DGP News: उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया यानी कि डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को रिटायर होने वाले हैं. ऐसे में नए डीजीपी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. कई नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है. हालांकि अभी तक पैनल पर क…और पढ़ें
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार.
हाइलाइट्स
- उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई को होंगे रिटायर.
- नए डीजीपी को लेकर कई नामों की हो रही चर्चा.
- दलजीत सिंह चौधरी और अतुल शर्मा के नामों की चर्चा जोरों पर.
लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के नए मुखिया को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. मौजूदा डीजीपी प्रशांत कुमार आगामी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं. उनकी जगह पर किसे डीजीपी बनाया जाएगा, अब इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि गृह विभाग के अधिकारी नए डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग को पैनल भेजने पर चुप्पी साधे हैं. हाल ही में प्रदेश सरकार ने डीजीपी के चयन के लिए जो नियमावली बनाया है, उसके तहत अभी समिति का गठन नहीं किया गया है.
तीन बड़े अधिकारी हो रहे रिटायर
डीजी रैंक के तीन अधिकारी मई महीने के अंत तक रिटायर हो रहे हैं. इनमें डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री और डीजी टेलीकॉम संजय एम. तरड़े शामिल है. इसके बाद आईपीएस अफसरों की वरिष्ठता लिस्ट में बदलाव होगा. यानी कि संदीप सांलुके, दलजीत सिंह चौधरी, रेणुका मिश्रा का नाम लिस्ट में ऊपर आ जाएगा. इन नामों के बाद एमके बशाल, तिलोत्तमा वर्मा, आलोक शर्मा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का नाम है. अब इन सभी नामों में से जो डीजीपी पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, उनमें दलजीत सिंह चौधरी, अतुल शर्मा और राजीव कृष्ण का नाम शामिल है.
यूपी डीजीपी के लिए इन नामों का चर्चा
वर्तमान समय में दलजीत सिंह चौधरी बीएसएफ के डीजी हैं, आलोक शर्मा एसपीजी की कमान संभाल रहे हैं. दोनों ही अधिकारियों के रिटायरमेंट में अभी 6 महीने का टाइम है. वहीं राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विजिलेंस के निदेशक भी हैं. उनके रिटायरमेंट में चार साल बाकी है. अब सभी को इस बात का इंतजार है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार इनमें से किस अधिकारी का चयन यूपी डीजीपी के लिए करती है.
यूपी को मिलेंगी महिला डीजीपी?
इन सभी नामों के इतर मौजूदा डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा का नाम भी शामिल है. अभी इनके सेवाकाल में 6 महीने का टाइम बचा हुआ है. अगर राज्य सरकार तिलोत्तमा को मौका देती है तो प्रदेश में पहली बार कोई महिला आईपीएस डीजीपी बनेगी. तिलोत्तमा लंबे समय तक सीबीआई में भी तैनात रह चुकी हैं. उनके पति आशीष गुप्ता भी यूपी काडर के आईपीएस हैं और सीनियरटी की लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर है. लेकिन उन्होंने पिछले महीने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया था.
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें