यूपी पुलिस को आज मिलेंगे 60 हजार से अधिक कांस्टेबल, गृह मंत्री अमित शाह देंगे नियुक्ति पत्र
Last Updated:
UP News: लखनऊ में आज 60244 नए आरक्षियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे. 12048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा.
कॉन्स्टेबल भर्ती
हाइलाइट्स
- उत्तर प्रदेश पुलिस को 60244 नए कांस्टेबल मिलेंगे.
- अमित शाह लखनऊ में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
- 12048 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस को आज 60244 नए कांस्टेबल मिलेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन रोजगार के तहत आज यूपी पुलिस के नवचयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. यह समारोह राजधानी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे.
कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सफल अभ्यर्थियों को खुद नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे.
बता दें कि यह सफल भर्ती प्रक्रिया के तहत 67 जनपदों में 1174 अविवादित परीक्षा केंद्रों की स्थापना कर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा कराई गई थी. इस आयोजन से उत्तर प्रदेश पुलिस को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं को रोजगार के साथ-साथ प्रदेश की सुरक्षा में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा. यूपी में विगत 8 सालों में 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है.