यूपी में अब ठंड से मिलने वाली है राहत, ग्रीन जोन में सभी जिले, तापमान में होगा इजाफा, जानें आज का मौसम

0
यूपी में अब ठंड से मिलने वाली है राहत, ग्रीन जोन में सभी जिले, तापमान में होगा इजाफा, जानें आज का मौसम


उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है. उम्मीद है कि जल्द ही दो नए पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र को प्रभावित करेंगे. जिसका सीधा असर कई इलाकों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों में यूपी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 4 दिन बाद इसमें थोड़ा उछाल आने की संभावना है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार ( 7 फरवरी) को पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में हैं. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट नहीं जारी किया है. वहीं 8 और 9 फरवरी को भी मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. हालांकि बीते 24 घंटे से प्रदेश के कई जिलों में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली. पूर्वी और पश्चिमी संभाग के कई जिलों में आज भी ये दौर जारी रहेगा.
दिन चढ़ने के साथ मौसम होगा साफ
शनिवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, आजमगढ़, सोनभद्र, चंदौली, अमेठी, रायबरेली, मेरठ, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया में आसमान साफ होगा. यहां धूप भी खिली रहेगी. वहीं कुछ जिलें सुबह के वक्त छिछला कोहरा नजर आ सकता है.
लखनऊ में जारी रहेगा तेज हवाओं का दौर,नोएडा में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ में शनिवार को आसमान साफ रहेगा.इस दौरान दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिलेगी लेकिन दिन के समय तेज सतही हवाएं भी चलेंगी. यह दौर आने वाले 2 दिनों तक देखने को मिलेगा. अनुमान है कि आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस होगा. वहीं बात दिल्ली से सटे नोएडा की करें तो वहां भी आज 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज  हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज यहां न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस होगा. अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद फिलहाल नहीं है.
जल्द बदलेगा मौसम
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के बाद उत्तराखंड और हिमाचल में फिर बर्फबारी हो सकती है. इस बर्फबारी के सीधा असर फिर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा. इस दौरान तापमान में फिर उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. इस बीच कोहरा छाए रहने की भी उम्मीद है. बताते चलें कि बीते 24 घंटे में सबसे सबसे कम न्यूनतम तापमान बरेली में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *