यूपी में आंधी-तूफान के बाद 75 जिले फिर ग्रीन जोन में, इस दिन मौसम लेगा यूटर्न

0
यूपी में आंधी-तूफान के बाद 75 जिले फिर ग्रीन जोन में, इस दिन मौसम लेगा यूटर्न


Last Updated:

UP Weather Today: होली के पहले यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है. ऐसे में लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को यूपी में सबसे कम तापमान बहराइच में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे …और पढ़ें

यूपी के सभी जिले ग्रीन जोन में

हाइलाइट्स

  • यूपी में 5 मार्च को 20-30 किमी/घंटा की हवाएं चलेंगी.
  • 7 मार्च को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.
  • वाराणसी में सर्वाधिक तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज.

वाराणसी: होली से पहले यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है. बीते 48 घंटे में दिन का तापमान चढ़ा है. वहीं, रात के तापमान में कई जिलों में गिरावट आई है. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी में फिर मौसम यूटर्न ले सकता है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

IMD के मुताबिक मंगलवार को यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में है. ऐसे में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, झांसी,  मेरठ, आगरा, प्रयागराज और मथुरा में मौसम साफ रहेगा. वहीं, 5 मार्च को यूपी के अलग-अलग जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यह दौर 6 मार्च को यूपी के दोनों ही संभाग में दिखाई देगा. वहीं, 7 मार्च को यूपी में मौसम शुष्क रहेगा.






शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 30.8/12.9 95
आगरा 29.4/12.9 60
कानपुर 29.4/12.7 64
मेरठ 26.0/11.4 73
वाराणसी 32.5/16.9 48

(नोट – यह आंकड़ा सोमवार का है)

तेज हवाओं से गिरेगा तापमान

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की अगले 48 घंटे बाद यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनो ही संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं का दौर दिखाई देगा. इसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.

बहराइच रहा सबसे ज्यादा ठंडा

यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को यूपी में सबसे कम तापमान बहराइच में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सर्वाधिक तापमान वाराणसी में रिकॉर्ड किया गया. यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वाराणसी के अलावा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा.

homeuttar-pradesh

यूपी में आंधी-तूफान के बाद 75 जिले फिर ग्रीन जोन में, इस दिन मौसम लेगा यूटर्न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *