यूपी में आएगा बवंडर, 60KM की स्पीड से आंधी, होगी मूसलाधार बारिश
लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. 6 मई को यूपी के अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. बता दें कि इन दिनों देश के कई राज्यों में मौसम बदला हुआ है. पहाड़ों पर बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा दक्षिणी मध्य प्रदेश के मध्यवर्ती भागों के ऊपर ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. एरक नया पश्चिमी विक्षोभ 10 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है.
60 की स्पीड से चलेगी हवा
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, मथुरा, आगरा, आजमगढ़, कुशीनगर, अमेठी, कानपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में आंधी-बारिश की संभावना है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं राजधानी लखनऊ में 6 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.
इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 6 मई को सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, कौशांबी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बांदा, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, झांसी, जालौन, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर जिले में आंधी चल सकती है और बारिश हो सकती है. आईएमडी ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है.